शिप्रा सनसिटी में मनायी जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (इमेज-Bharat Express)
Janmashtami Celebration In Shipra Suncity: गाजियाबाद के शिप्रा सनसिटी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला. पहल फाउंडेशन द्वारा जॉगर्स पार्क में भव्य जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया गया. लड्डू गोपाल की भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुए इस आयोजन ने पूरे परिसर को कृष्णमय कर दिया.
पहल फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह लगातार 12वां भव्य आयोजन था. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद शिप्रा सनसिटी के निवासियों ने कान्हा के जीवन और व्यक्तित्व से जुड़ी विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. बच्चों और महिलाओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा जॉगर्स पार्क तालियों से गूंज उठा.
इसके बाद मथुरा-वृंदावन से आए प्रसिद्ध कलाकार पुलकित रसिक एवं उनकी टीम ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भव्य मंचन प्रस्तुत किया. मंच पर कालिया मर्दन, चरकुला लीला, शिव-पार्वती लीला और मणिहारी लीला जैसी प्रस्तुतियों ने ब्रज की संस्कृति और कृष्ण भक्ति को जीवंत कर दिया. कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मानो सीधे ब्रजभूमि की आध्यात्मिक यात्रा करा दी.
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई. लोकसभा सांसद अतुल गर्ग, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल तथा एसीपी इंदिरापुरम मौर्य सहित अनेक विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए.
श्रीकृष्ण जन्म के शुभ अवसर पर पहल फाउंडेशन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को टॉफियां और खिलौने वितरित किए गए. श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के पालने को झुलाकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी मनाई और ड्राई फ्रूट का प्रसाद ग्रहण किया.
आयोजन में विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जिसमें लगभग 2500 से 3000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह और पारिवारिक उल्लास का वातावरण बना रहा.
पहल फाउंडेशन का यह आयोजन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि ब्रज की लोक संस्कृति, भारतीय परंपरा और आपसी सहभागिता को जोड़ने वाला एक सुंदर प्रयास बनकर सामने आया.
ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी की रात करें ये खास उपाय, घर में आएगी सुख-शांति और बरकत
जॉगर्स पार्क में देर रात तक “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे गूंजते रहे और शिप्रा सनसिटी का वातावरण पूरी तरह कृष्णमय हो गया.
-भारत एक्सप्रेस
आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…
16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…