Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जन्माष्टमी की रात करें ये खास उपाय, घर में आएगी सुख-शांति और बरकत

Janmashtami Night Remedies: जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के साथ कुछ खास उपाय करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मकता आती है.

जन्माष्टमी की रात करें ये खास उपाय

Janmashtami Night Remedies: 4 सितंबर को पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. मंदिरों से लेकर घरों तक सजावट और पूजा की तैयारियां की गई हैं. मान्यता है कि इस रात कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मकता का माहौल बनता है.

तुलसी और बांसुरी का उपाय

कृष्ण जी को तुलसी और बांसुरी बेहद प्रिय हैं. रात को पूजा के समय बाल गोपाल के चरणों में चांदी या लकड़ी की बांसुरी अर्पित करें और माखन-मिश्री के भोग में तुलसी का पत्ता रखें. पूजा के बाद बांसुरी को तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रख दें. माना जाता है कि इससे धन की कमी नहीं होती.

शंख से अभिषेक

जन्माष्टमी की रात ठीक 12 बजे दक्षिणावर्ती शंख में दूध और केसर मिलाकर बाल गोपाल का अभिषेक करें. इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराएं. धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में स्थायी सुख-समृद्धि आती है.

चांदी के सिक्के का प्रयोग

अगर काम बिगड़ रहे हों या कर्ज़ बढ़ रहा हो तो पूजा की चौकी पर चांदी का सिक्का रखें. उस पर रोली और अक्षत लगाएं. अगले दिन सुबह स्नान के बाद सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. यह उपाय बरकत और आर्थिक स्थिरता लाने वाला माना जाता है.

मोरपंख से वास्तु दोष दूर

कृष्ण जी के मुकुट की शोभा बढ़ाने वाला मोरपंख नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. जन्माष्टमी की रात इसे पूजा में शामिल करें और बाद में घर के मुख्य द्वार या ड्राइंग रूम में स्थापित कर दें. इससे घर का वास्तु दोष खत्म होता है और परिवार में प्रेम बढ़ता है.

गाय और बछड़े की सेवा

कृष्ण जी का गौ माता से गहरा संबंध है. इस रात या अगले दिन सुबह गाय और बछड़े को हरी घास या गुड़-रोटी खिलाएं. यदि गाय उपलब्ध न हो तो कामधेनु की मूर्ति रखकर पूजा करें. इससे संतान संबंधी समस्याओं का समाधान होता है और घर में खुशहाली आती है.

घी का दीपक जलाना

जन्माष्टमी की रात भगवान कृष्ण के सामने घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. दीपक का प्रकाश घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है और परिवार की शांति व समृद्धि के लिए मंगलकारी होता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital