दुनिया

नेपाल जल-प्रलय के बीच राहत भरी खबर: त्रिशूली बाजार से 5 साल के मासूम समेत 3 और भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू

Nepal Flood Updates: नेपाल में आई भयानक त्रासदी में 300 से ज्यादा भारतीय लापता हैं. पिछले 9 दिनों से नेपाल में दुनिया की कई राहतकर्मी दिन-रात एक कर मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं. इसी बीच भारत के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है.

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल में पिछले हफ्ते आई भयानक बाढ़ के बाद त्रिशूली बाजार से तीन और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है. इनमें एक पांच साल का बच्चा भी शामिल है. अब तक कुल 169 भारतीय नागरिकों को बचाया जा चुका है.

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ में बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के बारे में अपडेट में कहा कि शुक्रवार रात 8:30 बजे तक, कुल 169 भारतीयों को बचाया गया है. कल से अब तक त्रिशूली बाजार से तीन और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है. इनमें अभिजीत सुरेश पवार, दीपिका अभिजीत पवार और समर्थ अभिजीत पवार (पांच साल का बच्चा) शामिल हैं. नेपाल में हमारा दूतावास उन्हें हवाई मार्ग से भारत वापस लाने में मदद कर रहा है.

भारत ने 7 विमानों से नेपाल भेजी है राहत सामग्री

इससे पहले दिन में, विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत ने हिमालयी देश में अचानक आई भयानक बाढ़ के बाद बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए सात विमानों से लगभग 95 टन राहत सामग्री और 54 कर्मियों को भेजा है.

शुक्रवार को नई दिल्ली में हर दो हफ्ते में होने वाली प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत-नेपाल सरकार की जरूरतों के आधार पर मदद जारी रखेगा और आने वाले दिनों में अतिरिक्त फोरेंसिक किट, बेली ब्रिज और अन्य मांगी गई सामग्री भेजने की योजना है.

कल दो विमान राहत सामग्री लेकर पहुंचे नेपाल

जायसवाल ने कहा कि हम नेपाल सरकार की जरूरतों के हिसाब से मदद देते रहेंगे. आने वाले दिनों में, हम और फोरेंसिक किट, बेली ब्रिज और दूसरी चीजें भेजने की योजना बना रहे हैं जिनकी नेपाल सरकार ने मांग की है. कल, हमारे दो भारतीय विमान 21 टन राहत सामग्री लेकर काठमांडू गए थे. अब तक, हमने सात विमानों से लगभग 95 टन राहत सामग्री पहुंचाई है. राहत सामग्री के अलावा, हमने नेपाल में राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए 54 लोगों को भी भेजा है. इनमें 30 टनल रेस्क्यू एक्सपर्ट, 19 फोरेंसिक एक्सपर्ट और पांच सदस्यों वाली मेडिकल टीम शामिल है. हमारी बचाव और फोरेंसिक टीमें जमीन पर तैनात हैं और वे नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- ‘बिट्टू तबाही’ के कायल हुए केविन पीटरसन, इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘शाबाश भाई, अंतरराष्ट्रीय सम्मान के हकदार हो’

उन्होंने बताया कि अभी 275 भारतीय नागरिकों का कोई पता नहीं चल पाया है, जबकि 1,907 भारतीय नागरिक अब तक चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि चीन में आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अभी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में कोई भी भारतीय यात्री फंसा हुआ नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मेष राशि वालों की किस्मत लेगी नई करवट! नौकरी, धन और प्रेम जीवन में आज क्या होगा खास?

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…

14 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

14 minutes ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

14 minutes ago

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास! करियर में नए मौके, धन और रिश्तों में क्या होगा बदलाव?

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में…

14 minutes ago