गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का वीडियो वायरल
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे बेहद शातिर है. घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और सहयोगी दानिश पुलिस की पकड़ से दूर हैं. पुलिस की जांच में श्रद्धा को लेकर जो खुलासे हुए हैं वे बेहद चौंकाने वाले हैं.
अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लव जिहाद से जोड़ रहे हैं. हाल ही में वायरल एक वीडियो में श्रद्धा दुबे गैंगस्टर जुल्फिकार की गोद में सर रखकर रील बनाती नजर आ रही है. जिसके बाद लोगों का कहना है कि श्रद्धा ने लव जिहाद में फंसकर ही यह कदम उठाई.
श्रद्धा दुबे की पहचान सिर्फ गैंगस्टर्स से ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े पुलिस अधिकारियों और सफेदपोशों के साथ भी थी. आरोप है कि वह अपनी जान-पहचान के दमपर लोगों से उगाही करती थी और पैसे लेने के बाद नंबर बदल लेती थी.
वरिष्ठ पत्रकार परवेज अहमद लिखते हैं,
‘श्रद्धा’ सिर्फ एक नाम नहीं, संस्थान है, जिसके घाट पर ‘जानी दुश्मन’ माफिया पानी पीते हैं…वह ‘एजेंसियों’ के मतभेद सुलझाती है, राजनीतिक बिसात पर ‘मोहरे’ सेट करती है और कभी इस, कभी उस माफिया के इशारे पर चाल भी चलती है. पनाह का सबसे सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराती है, ताज , मैरियट, अशोका जैसे आलीशान होटलों के काफी शॉप उसके पसंदीदा ठिकाने हैं, जौनपुर के रहने वाले विपक्षी दल के एक ‘पूर्व माननीय’ उसके काफी कप उठाते हैं. श्रद्धा के तार एसटीएफ के एक पूर्व मुस्लिम सिपाही से होते हुए गाजीपुर तक जाते हैं, यह पूर्व सिपाही अब रेलवे का अरबपति ठेकेदार है…!
‘श्रद्धा’ सिर्फ एक नाम नहीं, संस्थान है, जिसके घाट पर ‘जानी दुश्मन’ माफ़िया पानी पीते हैं…वह ‘एजेंसियों’ के कतिपय मतभेद सुलझाती है, राजनीतिक बिसात पर ‘मोहरे’ सेट करती है और कभी इस, कभी उस माफिया के इशारे पर चाल भी चलती है. पनाह का सबसे सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराती है, ताज़ , मैरियट, अशोका के काफी शॉप उसके पसंदीदा ठिकाने हैं, विपक्षी दल के एक ‘पूर्व माननीय ‘ (माननीय का अर्थ पूर्व सांसद से नहीं है ) जो जौनपुर के हैं, वह उसके काफी कप उठाते हैं.तार एसटीएफ के एक पूर्व मुस्लिम सिपाही से होते हुए गाजीपुर तक जाते हैं, यह पूर्व सिपाही अब रेलवे का अरबपति ठेकेदार है…!
#2024 के बाद मुस्लिम माफ़िया, गुंडों , मुखबिरों का स्वर्णिम काल चल रहा है.
#भाजपा को डुबाकर मानेंगे, बिना रीढ़ के कहे, समझे जाने वाले उसकी ‘आस्तीन’ के सांप !
#और मुख्य विपक्ष को सत्ता की ओर बढ़ने नहीं देंगे कई नाम@myogiadityanath
@narendramodi
@AmitShah
@DrMohanBhagwat
@yadavakhilesh— Parvez Ahmad (@parvezahmadj) October 14, 2026
लखनऊ के युवा कारोबारी 28 वर्षीय शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है. शिवा के परिवार ने आरोप लगाया है कि श्रद्धा दुबे और उसके सहयोगियों ने मिलकर साजिश रची और रसूख के दम पर उसे इस अंजाम तक पहुंचाया. पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के बाद श्रद्धा अपनी कार से नेपाल बॉर्डर की तरफ भागी है और उसकी लोकेशन नेपाल के महीमनगर में ट्रेस हुई है. लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 6 टीमें गठित की गई हैं.
लखनऊ की मॉडल श्रद्धा दुबे तो डॉन निकली, उसके हिस्ट्रीशीटरों से भी रिलेशन थे… वह पहले गैंगस्टरों से दोस्ती करती थी, फिर उनके रसूख का धौंस दिखाकर वसूली करती, उसका एक वीडियो है, जिसमें वह गैंगस्टर की गोद में लेटकर फ्लाइंग किस कर रही है…
वह मुख्तार अंसारी गैंग का डर भी दिखाती थी और लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलती थी। साथ में खिंचवाई फोटोज का इस्तेमाल करती थी। वह दोस्ती करती थी, फिर पैसे वसूल कर छोड़ देती थी
हालांकि, किसी भी गैंगस्टर के साथ भी उसकी दोस्ती ज्यादा दिन नहीं चली। अब पुलिस उसके संपर्क में रहे हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ कर सकती है।
इनमें एक नाम बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी बताए जाने वाले अभिषेक सिंह उर्फ बाबू सिंह का है। दूसरा नाम जुल्फिकार का है। जिसके ऊपर पांच करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है…
https://t.co/p7S2M9tAKW
— Gaurav Pandey (@gaurav5pandey) October 13, 2026
पुलिस की शुरुआती तफ्तीश और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों से पता चला है कि श्रद्धा दुबे केवल मॉडलिंग तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसका दायरा काफी बड़ा था. उसका अंडरवर्ल्ड और हिस्ट्रीशीटरों से साठगांठ था.
श्रद्धा का नाम मड़ियांव इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह उर्फ बाबू (मुख्तार अंसारी गैंग का करीबी) के साथ जुड़ा है. आरोप है कि वह गैंग के नाम पर लोगों को डराती-धमकाती थी. इसके अलावा श्रद्धा की तस्वीरें 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी जुल्फिकार के साथ भी सामने आई हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
शिवा शर्मा की मौत मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे की सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के साथ साल 2019 की पुरानी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उसके राजनीतिक रसूख पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं.
जांच में यह भी सामने आया है कि श्रद्धा लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए एक शातिर तरीका अपनाती थी. आरोप है कि वह लोगों से दोस्ती कर उन्हें अपने घर बुलाती थी, फिर निजी तस्वीरें व वीडियो बनाकर या घर में चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर मोटी रकम ऐंठती थी.
जब कोई पीड़ित उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश करता, तो वह कानूनी और बदनामी का भय दिखाकर प्रताड़ित करती थी. पुलिस को उसके फ्लैट से कई आपत्तिजनक और यौन संतुष्टि से जुड़ी सामग्रियां भी मिली हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है.
इस पूरे प्रकरण में आरोपी पक्ष के साथ कुछ विशेष नामों (जैसे तनवीर अली उर्फ दानिश और जुल्फिकार) के जुड़ने तथा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अलग-अलग दावों के बाद कई यूजर इसे ‘लव जिहाद’ के एंगल से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि पुलिस अभी मुख्य तौर पर हत्या, ब्लैकमेलिंग, वसूली रैकेट और अपराधियों के साथ संपर्कों की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?
उधर पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. शिवा की मां ने मांग की है कि जब तक सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा. पुलिस नेपाल सीमा और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…