Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे तब मैंने 9 मर्डर कराए. जानें और क्या कहा?

Anant Singh 9 Murder Statement Nitish Kumar Bihar MLC Election Neeraj Kumar

नीतीश कुमार और अनंत सिंह- फाइल फोटो

Anant Singh 9 Murder Statement: बिहार में विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों पर हो रहे चुनाव के बीच मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के एक सनसनीखेज और विस्फोटक बयान ने पूरे प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है. पार्टी के कद्दावर नेता और MLC प्रत्याशी नीरज कुमार के साथ जारी खींचतान के बीच अनंत सिंह ने दावा किया है कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, तब उन्होंने उनके साथ रहकर नौ लोगों की हत्याएं (मर्डर) करवाई थीं.

अनंत सिंह का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट समेत 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है और 27 अक्टूबर को नतीजे आने हैं. इस चुनाव में अनंत सिंह अपनी ही पार्टी जदयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर ताल ठोक रहे हैं और प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं.

‘नीतीश जब कुछ नहीं थे, तब 9 मर्डर कराए’ (Anant Singh on Nitish Kumar)

अनंत सिंह ने दावा किया कि उन्होंने नीतीश कुमार और पार्टी के लिए जितनी कुर्बानियां दी हैं, उतनी किसी और नेता ने नहीं दी. उनके घर पर सुरक्षाबलों ने गोलियां बरसाईं और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा. न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में अनंत सिंह ने अपने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए बेहद बेबाक और चौंकाने वाले अंदाज में कहा कि-

“नीतीश जी कुछ नहीं थे. ऐसे ही हेने-होने (इधर-उधर) चलते थे. उस समय हमने नीतीश जी का साथ दिया, हम उनके साथ थे. हमने नीतीश जी के साथ रहकर नौ गो मर्डर कराए. उस समय हमने नीतीश जी से तखनी बोल दिए थे कि आप आ गए, तो आपके हो गए. उसके बिहाने ही फोर्स गोली चला के हमर घर चूर कर दिया. हमर ऐतना कुर्बानी कौन दिया है? ऊ (नीरज कुमार) कौन कुर्बानी दिया है?”

अपनों के खिलाफ बागी तेवर

बिहार विधान परिषद की रिक्त 8 सीटों पर होने वाले चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सबसे हॉट सीट बन चुका है. जदयू ने यहां से पूर्व मंत्री नीरज कुमार को चुनावी समर में उतारा है. लेकिन मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी लाइन से बगावत करते हुए जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मान-मनौव्वल की कोशिशों के बावजूद अनंत सिंह पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान नीरज कुमार ने उनके खिलाफ काम किया था, इसलिए वे अब उन्हें हराकर ही दम लेंगे.

23 को सारा गैस निकल जाएगा (Neeraj Kumar vs Anant Singh JDU)

नीरज कुमार द्वारा पूर्व में दिए गए ‘पुदीना सिंह’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि 23 अक्टूबर को जब वोटिंग होगी, तो उनका सारा राजनीतिक अहंकार और ‘गैस’ निकल जाएगा. उन्होंने कहा-

18 साल की अकड़ टूटेगी: 18 वर्षों से जो उनका राजनीतिक दबदबा बना हुआ है, वह इस चुनाव के बाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा.

जनता के बीच पकड़: अनंत सिंह ने कहा कि वे टीवी और मीडिया की बहसों पर ध्यान नहीं देते, बल्कि जमीनी स्तर पर जनता के बीच रहकर काम करते हैं.

ये भी पढ़ें: खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

नीतीश के प्रति निष्ठा का दावा (Nitish Kumar Anant Singh Controversy)

अनंत सिंह ने सफाई दी कि वे पार्टी या नीतीश कुमार को कोई चुनौती नहीं दे रहे हैं. उन्होंने खुद को ‘नीतीश जी का भक्त’ बताते हुए कहा कि यह केवल एक एमएलसी का चुनाव है, इसलिए जदयू को इतना बेचैन होने की जरूरत नहीं है.

अनंत सिंह के इस कबूलनामे के बाद बिहार का सियासी पारा अचानक चढ़ गया है. नीतीश कुमार की ‘सुशासन’ और ‘क्राइम पर जीरो टॉलरेंस’ वाली राजनीतिक छवि पर सीधे सवाल खड़े होने लगे हैं. विपक्षी दल अब सीधे तौर पर सरकार और पूर्व सीएम नीतीश कुमार से जवाब मांग रहे हैं कि क्या सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने के लिए बाहुबलियों और हत्याओं का सहारा लिया गया था?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital