देश

दिल्ली का विलेन एलन मस्क? बृजभूषण ने मयस्क बोल कहा- धरने का रिमोट कंट्रोल टेस्ला के पास

Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपने बयानों से एक बार फिर सियासी अखाड़े के केंद्र में आ गए हैं. इस बार उनके निशाने पर कोई स्थानीय विपक्षी नेता नहीं, बल्कि सीधे दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और टेस्ला-स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क आ गए हैं.

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित ‘लहरा दो तिरंगा मार्च’ पर तीखा प्रहार करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया है कि इस पूरे आंदोलन की डोर सात समंदर पार बैठे अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के हाथों में है.

कोर्ट को धमकाने के लिए निकला मार्च (Brij Bhushan Elon Musk For CJP Protest)

बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली में होने वाले इस मार्च को देश की संप्रभुता और न्यायपालिका के खिलाफ गहरी अंतरराष्ट्रीय साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट को धमकाने और डराने के लिए कोई मार्च निकाला गया हो. जो विदेशी ताकतें भारत में अपनी शर्तों पर धंधा करना चाहती हैं, जब उनकी दाल नहीं गलती तो वे ऐसे आंदोलनों को हवा देती हैं और फंडिंग करती हैं.

ये भी पढ़ें: अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

पड़ोसी मुल्कों से तुलना पर ऐतराज

पूर्व सांसद ने तल्ख लहजे में कहा कि कुछ संगठन भारत की तुलना पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे अस्थिर देशों से करने की कोशिश कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर देश को बदनाम करने का सुनियोजित षड्यंत्र है.

सेंट्रल पार्क में जुटने का आह्वान (Protest Context in Connaught Place)

यह पूरा विवाद तब गरमाया जब सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 की शाम 5:00 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस (सेंट्रल पार्क) में हाथ में तिरंगा लेकर जमा होने का ऐलान किया. इस मार्च को आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ-साथ वामपंथी छात्र संगठनों आइसा (AISA) और एसएफआई (SFI) का खुला समर्थन मिला है. दिल्ली के अलावा मुंबई के आजाद मैदान में भी इसी तरह के प्रदर्शन की तैयारी की गई है.

सोशल मीडिया पर बयानों की बाढ़ (CJP Protest Elon Musk Conection)

बृजभूषण शरण सिंह ने एलन मस्क के कथित इशारों का दावा तो ठोक दिया, लेकिन इसके समर्थन में उन्होंने कोई पुख्ता दस्तावेज या सबूत मीडिया के सामने नहीं रखा. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्टारलिंक और विदेशी कंपनियों की भारत में एंट्री को लेकर चल रही नीतिगत बहसों के बीच पूर्व सांसद ने इस आंदोलन को सीधे अंतरराष्ट्रीय कॉरपोरेट लॉबी से जोड़कर राष्ट्रवाद की नई बहस छेड़ दी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

34 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

3 hours ago