उत्तर प्रदेश

मस्जिद पर ‘बुलडोजर स्ट्राइक’: सीतापुर में आधी रात हुआ एक्शन, छावनी में बदला पूरा इलाका

Sitapur Mosque Demolition: सीतापुर/जीतेन्द्र सैनी: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सोमवार तड़के प्रशासन का सख्त रूप देखने को मिला. लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव बेहटी में तालाब और कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई ‘सैयद हजरत उमर फारूक मस्जिद’ को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहा दिया गया. प्रशासन ने यह कार्रवाई तहसीलदार न्यायालय के उस आदेश के बाद की, जिसमें इस निर्माण को अवैध घोषित करते हुए बेदखली का फरमान सुनाया गया था.

रात 3 बजे शुरू हुआ ऑपरेशन (Sitapur Mosque Bulldozer Action)

प्रशासनिक अमला पूरी योजना के साथ रात करीब 3 बजे ही मौके पर पहुँच गया था. सुबह 4 बजे तक 5 बुलडोजर घटना स्थल पर मंगा लिए गए और 5 बजे ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई. सुबह 8 बजे तक करीब डेढ़ बीघा (0.2430 हेक्टेयर) सरकारी जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया. कार्रवाई के दौरान एडीएम नीतीश कुमार, एएसपी आलोक सिंह और एसडीएम आकांक्षा गौतम समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर डटे रहे.

12 साल पुराना विवाद और कोर्ट का फैसला (Sitapur Mosque History)

जानकारी के अनुसार, इस मस्जिद का निर्माण लगभग 12 साल पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मुख्य मार्ग पर किया गया था. ग्राम सभा ने 18 दिसंबर 2025 को तहसीलदार कोर्ट में इसके खिलाफ वाद दायर किया था.

  • 6 जनवरी 2026: कोर्ट ने मस्जिद को अवैध मानते हुए बेदखली का आदेश दिया.
  • नोटिस की मियाद: संबंधित पक्ष (मुतवल्ली आलम) को 15 दिन का समय और फिर 5 दिन का अंतिम नोटिस देकर सामान हटाने की हिदायत दी गई थी.
  • राजस्व संहिता की धारा 67: उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत नोटिस के बावजूद जब निर्माण नहीं हटा, तो प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया.

सुरक्षा में छावनी बना लहरपुर

किसी भी संभावित विरोध या अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे. 18 थानों की पुलिस, 2 प्लाटून पीएसी (PAC) और करीब 500 महिला-पुरुष सिपाही तैनात किए गए. मस्जिद की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों को बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया था. किसी भी बाहरी व्यक्ति या स्थानीय निवासी को कार्रवाई स्थल तक जाने की अनुमति नहीं दी गई.

ये भी पढ़ें: सीतापुर में मंदिर पर ‘हथौड़ा’: ड्रिल चलाने वाले ने किया मना, नायब तहसीलदार उठाई छेनी-हथौड़ी

प्रशासन के मुताबिक, यह कार्रवाई पूरी तरह विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई है. लंबे समय से विवाद का विषय रही इस मस्जिद के हटने के बाद अब सरकारी जमीन वापस ग्राम सभा के कब्जे में आ गई है. फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल अब भी गश्त कर रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

50 seconds ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

1 minute ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

13 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

18 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

21 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

56 minutes ago