उत्तर प्रदेश

बहन की डोली से पहले भाई की आंखें हुई नम, हथकड़ियों में पहुंचा कैदी धर्मेंद्र; चार साल बाद परिवार से मिला

Sitapur News: शादी का घर था. आंगन में खुशियों की रौनक बिखरी हुई थी, रिश्तेदारों की आवाजाही लगी थी और बहन के हाथों में मेहंदी सज चुकी थी. लेकिन इस खुशी के बीच एक ऐसा भावुक पल आया, जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं. अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए चार साल से जेल में बंद भाई धर्मेंद्र पुलिस सुरक्षा और हाथों में हथकड़ियां पहने घर पहुंचा.

हथकड़ी में धमेंद्र पहुंचा अपनी बहन की शादी में

मामला हरगांव थाना क्षेत्र के बंशीपुरवा गांव का है. यहां रहने वाले धर्मेंद्र को न्यायालय से 48 घंटे की पैरोल मिली, ताकि वह अपनी बहन की शादी में शामिल हो सके. हरियाणा की रोहतक पुलिस उसे लेकर गांव पहुंची. जैसे ही पुलिस वाहन घर के बाहर रुका, परिवार के लोगों की नजरें अपने बेटे और भाई को देखने के लिए बेताब हो उठीं.

चार साल बाद बेटे को देख भावुक हुए परिजन

चार साल बाद बेटे को सामने देखकर माता-पिता की आंखें भर आईं. वहीं बहन अपने भाई को देखकर खुद को रोक नहीं सकी और उससे लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ी. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद रिश्तेदार और ग्रामीण भी भावुक हो गए.  धर्मेंद्र पिछले चार वर्षों से हरियाणा की रोहतक जेल में बंद है. वह अप्राकृतिक दुराचार से जुड़े मामले में सजा काट रहा है. हालांकि, बहन की शादी जैसे अवसर को देखते हुए न्यायालय ने उसे 48 घंटे की पैरोल मिली, जिससे वह इस खास मौके पर परिवार के साथ रह सके.

यह भी पढ़ें: Weather Update: अगले 15 घंटे बेहद भारी, 11 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

शादी की रस्मों के दौरान धर्मेंद्र ने अपनी बहन को आशीर्वाद दिया और उसके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की. दूसरी ओर, परिवार के सदस्य भी इस बात से खुश नजर आए कि वर्षों बाद उन्हें अपने बेटे के साथ कुछ पल बिताने का अवसर मिला. हाथों में हथकड़ियां जरूर थीं, लेकिन बहन की शादी में शामिल होने की खुशी और परिवार से मिलने की खुशी उससे कई ज्यादा थी. बंशीपुरवा गांव में यह मामला फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

55 seconds ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

5 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

18 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

23 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

27 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

41 minutes ago