उत्तर प्रदेश

CM योगी की तारीफ करना अखिलेश यादव को नहीं आया रास, विधायक पूजा पाल को सपा से किया निष्कासित

Uttar Pradesh News: उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपनी ही विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया. यह कदम तब उठाया गया, जब पूजा पाल ने विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी. उन्‍हें सीएम योगी की तारीफ करना आज महंगा पड़ गया.

सपा अध्यक्ष की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि पूजा पाल के कार्यों से पार्टी को काफी नुकसान हुआ है, जो गंभीर अनुशासनहीनता है. उनके निष्कासन की कार्रवाई पूजा पाल द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरने के कारण की गई है.

पूजा पाल ने की थी CM योगी की तारीफ

पूजा पाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर चली मैराथन चर्चा के दौरान सीएम योगी को धन्यवाद दिया था. उन्होंने कहा, “मैंने अपना पति खोया है, सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या कैसे हुई और किसने की. मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी. मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया और अपराधियों को दंड दिया.”

पूजा पाल ने योगी की जीरो टॉलरेंस नीति का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने अतीक अहमद जैसे अपराधियों को मिट्टी में मिलाया है. उन्होंने आगे कहा, “पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर विश्वास से देखता है. मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया.”

सपाइयों को बुरा लगा पूजा का बयान

पूजा पाल का उपरोक्‍त बयान समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और उनके समर्थकों को बुरा लग गया. आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पत्र में स्पष्ट कहा गया कि पूजा पाल को सपा के सभी पदों से हटाया जा रहा है. वे अब पार्टी के किसी कार्यक्रम या मीटिंग में हिस्सा नहीं लेंगी और न ही आमंत्रित की जाएंगी.

सपा नेताओं के मुताबिक, यह निष्कासन पूजा पाल की बार-बार की गई पार्टी विरोधी गतिविधियों का परिणाम है. सपा ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सख्त कदम उठाया. पूजा पाल ने विधानसभा में सीएम योगी की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा था कि जब वे थकने लगीं, तब सीएम योगी ने उन्हें न्याय दिलाया.

यह भी पढ़िए: सीएम योगी का पीडीए पर तंज, कहा- परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ने विपक्ष को बनाया कुएं का मेंढक

Bharat Express Desk

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

2 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

5 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

18 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

37 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

50 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago