उत्तर प्रदेश

‘टक्कर इतनी तेज कि हवा में उछला युवक…’ ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित मूर्ति चौक पर रफ्तार के कहर का एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. नाइट शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह हवा में करीब तीन फीट तक उछलकर सड़क पर जा गिरा. हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है, वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

नाइट ड्यूटी से लौट रहा था हिमांशु

मिली जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान वैदपुरा गांव के रहने वाले हिमांशु के रूप में हुई है. हादसा 5 सितंबर की सुबह करीब 4:30 बजे का है. हिमांशु अपनी रात की ड्यूटी खत्म करके पैदल ही घर वापस आ रहा था.

जैसे ही वह मूर्ति चौक के पास सड़क पार करने लगा, तभी सामने से आ रही एक बेकाबू कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हिमांशु के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

CCTV फुटेज से पकड़ा गया आरोपी चालक

टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया था. सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV) की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक की पहचान कर उसे धर दबोचा. पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल हुई टाटा पंच कार को भी जब्त कर लिया है.

बिसरख थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं, इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़कों पर तेज रफ्तार गाड़ियों और ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जीत की गारंटी या पुराना इतिहास? जानिए सीटों के फॉर्मूले पर क्यों आमने-सामने आ गए सपा और कांग्रेस

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago