Bharat Express DD Free Dish

Hit-And-Run Case

ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में घायल युवक अस्पताल में भर्ती है, जबकि पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि कार चालक महिला नशे में धुत थी. कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि टक्कर मारने के बाद भी स्कूटी सवार को घसीटते हुए आगे ले जाती है. फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति स्थिर बताई है.