उत्तर प्रदेश

UP: संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने पहुंची टीम पर विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. इसके साथ ही पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. वहीं पुलिस के मुताबिक, इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है.

19 नवंबर को भी हुआ था सर्वे

इससे पहले, वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन द्वारा संभल के सिविल जज की अदालत में मस्जिद के मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका दायर करने के बाद, 19 नवंबर को स्थानीय पुलिस और मस्जिद की प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में इसी तरह का सर्वेक्षण किया गया.

डिप्टी सीएम का बयान

सर्वेक्षण दल पर हुए पथराव को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “न्यायालय के आदेश का पालन करवाना ये सरकार और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है. उसका पालन करवाया जाएगा और जो न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बाधा डालेंगे उसके खिलाफ कानूनन कार्रवाई होगी.”

शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा-DM

संभल डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया, “सर्वे पूर्ण हो चुका है और सर्वेक्षण टीम को हमने सुरक्षित अपनी जगह पर पहुंचा दिया है. स्थिति नियंत्रण में है. जो भी शरारती तत्व हैं उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

5 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

15 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

47 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

1 hour ago