Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने पहुंची टीम पर विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे.

Sambhal

संभल में सर्वे टीम पर हमला.

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने पहुंची टीम पर विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. इसके साथ ही पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. वहीं पुलिस के मुताबिक, इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है.

19 नवंबर को भी हुआ था सर्वे

इससे पहले, वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन द्वारा संभल के सिविल जज की अदालत में मस्जिद के मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका दायर करने के बाद, 19 नवंबर को स्थानीय पुलिस और मस्जिद की प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में इसी तरह का सर्वेक्षण किया गया.

डिप्टी सीएम का बयान

सर्वेक्षण दल पर हुए पथराव को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “न्यायालय के आदेश का पालन करवाना ये सरकार और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है. उसका पालन करवाया जाएगा और जो न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बाधा डालेंगे उसके खिलाफ कानूनन कार्रवाई होगी.”

शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा-DM

संभल डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया, “सर्वे पूर्ण हो चुका है और सर्वेक्षण टीम को हमने सुरक्षित अपनी जगह पर पहुंचा दिया है. स्थिति नियंत्रण में है. जो भी शरारती तत्व हैं उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest