शनि-मंगल राजयोग.
Shani Mangal Shadashtak Rajyog: ज्योतिष की गणना के अनुसार, शनि देव इस वक्त अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं. शनि, मंगल के साथ मिलकर षडाष्टक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. दरअसल, मंगल ग्रह इस वक्त कर्क राशि में मौजूद है जबकि, शनि कुंभ राशि में स्थित है. ऐसे में ये दोनों ग्रह एक दूसरे से छठे और 8वें भाव में मौजूद हैं. इसलिए, इन दोनों ग्रहों का षडाष्टक योग बना है. तो, आइए जानते हैं कि शनि-मंगल का यह षडाष्टक योग किन राशियों के लिए शुभ है.
शनि-मंगल का षडाष्टक योग मेष राशि के लिए बेहद अनुकूल और लाभकारी माना जा रहा है. इस योग के शुभ प्रभाव से धन-धान्य में वृद्धि होगी. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. बिजनेस में कोई नई योजना बना सकते हैं जो कि आर्थिक लाभ के नजरिए से अच्छी साबित होगी. पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर कार्यों में गति आएगी. सेहत अच्छी रहेगी. वैवाहिक जीवन के लिए भी शनि-मंगल का यह योग शुभ रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. लव लाइफ में पार्टनर से साथ चल रहा विवाद खत्म होगा.
तुला राशि के जातकों के लिए शनि-मंगल का षडाष्टक योग शुभ माना जा रहा है. इस योग के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. कर्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. व्यापार में निवेश करने वालों को अच्छा रिटर्न मिलेगा. आने वाले समय में आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी. लंबे समय से रुके या अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. परिवार में चल रही समस्या से मुक्ति मिलेगी. परिवार में माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. पिता के सहयोग के कोई बड़ा काम बनेगा.
शनि-मंगल के षडाष्टक योग से कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. इसके साथ ही जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी. करियर और व्यापार में बड़ा निर्णय ले सकते हैं जो आगे चलकर लाभकारी साबित होगा. जॉब की तलाश में जुटे लोगों को अच्छा ऑफर मिलेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. किसी रोग से मुक्ति मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: शुक्र का होगा धनु राशि में गोचर, कर्क समेत ये 5 राशि वाले रहें सावधान!
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…