Sultanpur Crime:आशुतोष मिश्रा/ सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सत्ता के रसूख का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां नगर कोतवाली क्षेत्र की शाहगंज चौकी के भीतर भाजपा नेत्री पूजा कसौंधन ने दरोगा और सिपाहियों की मौजूदगी में एक युवक को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया. पुलिसकर्मियों के सामने हुई इस गुंडागर्दी ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
जमीनी विवाद से जुड़े इस थप्पड़कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी के आदेश पर भाजपा नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं, घटना के समय मूकदर्शक बने रहने के कारण संबंधित चौकी इंचार्ज के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है.
सुल्तानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र की शाहगंज पुलिस चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. वीडियो में भाजपा नेत्री और कोषाध्यक्ष पूजा कसौंधन को एक युवक के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना पुलिस चौकी के भीतर, दरोगा और सिपाहियों की मौजूदगी में हुई, लेकिन पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे.
वीडियो वायरल होने के बाद सुल्तानपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस अधीक्षक (SP) के सख्त आदेश के बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर लिया है. नवागत क्षेत्राधिकारी (CO) नगर राघवेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि पीड़ित की तहरीर पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. साथ ही, चौकी इंचार्ज की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: 7 दिनों तक मौसम मचाएगा भयंकर तबाही! दिल्ली से मुंबई तक बारिश बनी आफत, IMD के अलर्ट ने और डराया
-भारत एक्सप्रेस
बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…
Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…
Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…
2025 के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NIA की मांग स्वीकार…
Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…
पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) लोन किसी रेहड़ी-पटरी वाले के रोजमर्रा के व्यापार को कैसे सहारा…