उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. ये सभी मृतक टेनिस खिलाड़ी थे. बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रक से कार के टकराने की वजह से हुआ. हादसे में 3 लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक देवरिया से 6 टेनिस खिलाड़ी अपनी सफेद रंग की अर्टिगा कार पर सवार होकर निकले थे. जब वो सु्ल्तानपुर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार जा टकराई. हादसा इतना भयंकर था कि कार आगे से चकनाचूर हो गई. इस हादसे में 3 खिलाड़ियों की मौके पर मौत हो गई. वहीं 3 लोग घायल हो गए हैं.

सभी घायलों की हालत है गंभीर

हादसे में मरने वालों की पहचान नित्या प्रजापति, बिट्टू तिवारी (देवरिया) और पवन भागलपुरिया के रूप में हुई है. वहीं घायलों की पहचान जयंत शर्मा निवासी वीरभूम, राजीव यादव और अनंत यादव के रूप में हुई है.

वहीं जब इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो वो मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के मुताबिक सभी घायलों की हालत गंभीर है.

97.5 किलोमीटर पर हुआ हादसा

इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 7 अक्टूबर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 97.5 किलोमीटर पर एक अर्टिगा वाहन और एक अज्ञात वाहन के बीच टक्कर होने के संबंध में सूचना मिली थी. सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. वहां पर 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिले, जिनका नाम जयंत शर्मा, निवासी वीरभूम, राजीव यादव और अनंत यादव हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचा दिया गया है. जहां उनका उपचार चल रहा है.

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट!

ये भी पढ़ें- 8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

वहीं इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान नित्या प्रजापति, बिट्टू तिवारी देवरिया, एवं पवन भागलपुरिया के रूप में हुई है. इनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है. मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है, जो मृतक हैं उनका पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. मौके पर शांति और यथास्थिति कायम है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

13 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

40 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

41 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

60 minutes ago

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

1 hour ago