दूसरी शादी के अगले दिन बुजुर्ग की मौत
Suspicious Death in Jaunpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के जौनपुर में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमूछ गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है. यहां के 75 वर्षीय बुजुर्ग संगरू ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी के निधन के लगभग एक साल बाद, 40 वर्षीय विधवा मनभावती से विवाह रचाया. यह शादी नवरात्रि के पावन पर्व के मौके पर रिश्तेदारों की मौजूदगी में मंदिर में हुई. संगरू अपनी नई जीवन संगिनी और उनके दो बच्चों को लेकर घर तो आए, लेकिन सुख की यह कहानी जल्द ही दुख में बदल गई.
जौनपुर (Jaunpur News) के कुछमूछ गांव के संगरू की पत्नी अनारी का एक साल पूर्व निधन हो गया था और उनके कोई बच्चे नहीं थे. कुछ रिश्तेदारों की सलाह पर संगरू ने 40 वर्षीय विधवा महिला मनभावती से शादी करने का फैसला किया. मनभावती के पति की 7 साल पूर्व मौत हो चुकी थी और उनके दो बच्चे हैं.
सोमवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर संगरू और मनभावती की शादी हुई. रात को पति-पत्नी ने एक ही कमरे में आराम किया. शादी की खुशियां ज्यादा देर टिक नहीं पाईं, क्योंकि सुहागरात के अगले ही दिन मंगलवार की सुबह अचानक संगरू की तबीयत बिगड़ गई. मंगलवार की सुबह अचानक संगरू की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इस घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों से हो रही है. जौनपुर में गौराबादशाहपुर थाना अध्यक्ष (Gaurabadshahpur Polic Station Jaunpur) प्रवीण यादव ने बताया कि फिलहाल गौराबादशाहपुर थाने पर ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं दी गई है. यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: जलते PoK में बिछ गई लाशें! शरीफ-मुनीर की सेना ने क्यों दागी गोलियां?
संगरू का शव घर पर रखा हुआ है और मुखाग्नि देने के लिए मुंबई से उनके भतीजे के आने का इंतजार किया जा रहा है. इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.
संगरू और उनकी पहली पत्नी के पास कोई औलाद नहीं थी, जिसके बाद उन्होंने मनभावती से शादी करने का फैसला किया था. 40 वर्षीय मनभावती के लिए यह घटना एक बड़ा सदमा है, जो अपने दो बच्चों के साथ अब फिर अकेली हो गई हैं. फिलहाल, पुलिस को इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है.
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…
Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…
US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…
2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…