पीलीभीत में आतंकियों के पास से बरामद असलहा.
उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस ने पीलीभीत में संयुक्त कार्रवाई में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. पुलिस ने इनके पास से दो एके-47 बरामद की है.
बता दें कि मारे गए आतंकियों ने ही पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड और बम फेंके थे. इनके पास से दो एके 47 और दो ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई हैं. इनके नाम गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह हैं.
यह मुठभेड़ 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की चौकी बक्शीवाल में हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ी हुई थी. इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली थी. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर आतंकियों ने बताया था कि इस हमले का सरगना पाई जसविंदर सिंह बागी उर्फ मन्नू अगवान है.
ग्रेनेड अटैक के बाद पुलिस ने जांच की और एक ऑटो को कब्जे में लिया, जिसे ग्रेनेड फेंकने के लिए इस्तेमाल किया गया था. फॉरेंसिक टीम ने भी इस बात की पुष्टि की कि आतंकियों ने ऑटो का उपयोग किया था.
इससे पहले, 17 दिसंबर को अमृतसर में भी पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका हुआ था. यह घटना इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास हुई थी, जहां सुबह करीब 3 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी थी.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…