Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बड़ी खबर! खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकियों को यूपी और पंजाब पुलिस ने किया ढेर, दो AK-47 बरामद

उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस ने पीलीभीत में संयुक्त कार्रवाई में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है.

Pillibhit

पीलीभीत में आतंकियों के पास से बरामद असलहा.

उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस ने पीलीभीत में संयुक्त कार्रवाई में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. पुलिस ने इनके पास से दो एके-47 बरामद की है.

पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने का आरोपी

बता दें कि मारे गए आतंकियों ने ही पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड और बम फेंके थे. इनके पास से दो एके 47 और दो ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई हैं. इनके नाम गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह हैं.

यह मुठभेड़ 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की चौकी बक्शीवाल में हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ी हुई थी. इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली थी. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर आतंकियों ने बताया था कि इस हमले का सरगना पाई जसविंदर सिंह बागी उर्फ मन्नू अगवान है.

ग्रेनेड अटैक के बाद से जांच कर रही थी पुलिस

ग्रेनेड अटैक के बाद पुलिस ने जांच की और एक ऑटो को कब्जे में लिया, जिसे ग्रेनेड फेंकने के लिए इस्तेमाल किया गया था. फॉरेंसिक टीम ने भी इस बात की पुष्टि की कि आतंकियों ने ऑटो का उपयोग किया था.

इससे पहले, 17 दिसंबर को अमृतसर में भी पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका हुआ था. यह घटना इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास हुई थी, जहां सुबह करीब 3 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital