2025 में नई सर्किल दरें लागू होने के साथ लखनऊ देश के टॉप-10 महंगे शहरों में शामिल हो गया.
Real Estate: 2025 में लखनऊ देश के टॉप-10 महंगे शहरों की सूची में आ गया है, यहां नई सर्किल दरें लागू हो चुकी हैं. यूपी में नोएडा पहले, गाजियाबाद दूसरे, लखनऊ तीसरे स्थान पर आ गए हैं. हालांकि, मुंबई देश में नंबर-1 है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ देश के टॉप-10 महंगे शहरों में शामिल हो गई है. उत्तर प्रदेश में यह तीसरे स्थान पर है, यहां नोएडा पहले और गाजियाबाद दूसरे स्थान पर काबिज है. 2025 में नई सर्किल दरें लागू होने के साथ ही सबसे महंगे शहरों की यह सूची सामने आई है.
यूपी में अब नोएडा सबसे महंगा शहर है, जहां सर्किल रेट ₹1.70 लाख प्रति वर्गमीटर तक पहुंच गया है, जो 150% की वृद्धि दर्शाता है. इसके अलावा गाजियाबाद में रेट ₹85,000 तक पहुंच गए हैं, जो 183% की बढ़ोतरी को दिखाता है. इससे ये शहर लखनऊ से आगे निकल गए हैं, जो पहले गाजियाबाद से सस्ता था.
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के गोमती नगर में रेट ₹77,000/वर्गमीटर है. यहां 1 अगस्त 2025 से नई सर्किल दरें लागू हो गई हैं, जिससे जमीन, मकान, दुकान और फ्लैट की कीमतें लाखों रुपए बढ़ गई हैं. बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने 10 साल बाद रेट में संशोधन किया है.
एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि गोमती नगर जैसे हाई-एंड इलाकों में सर्किल रेट ₹33,000 से बढ़कर ₹77,000 प्रति वर्गमीटर हो गया है. रिहायशी इलाकों में 130% और व्यवसायिक क्षेत्रों में 30% तक की वृद्धि हुई है.
देश के महंगे शहरों की सूची में लखनऊ 10वें स्थान पर है, जहां औसत सर्किल रेट ₹50,000 से ₹77,000 प्रति वर्गमीटर है. मुंबई ₹1 लाख से ₹8 लाख, दिल्ली ₹70,000 से ₹6 लाख, और चंडीगढ़ ₹66,000 से ₹1.75 लाख प्रति वर्गमीटर के बीच है. नोएडा (₹63,000 से ₹1.70 लाख) और पुणे (₹38,000 से ₹1.40 लाख) भी टॉप-10 में शामिल हैं.
नई दरों से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज जैसे शहरों में प्रॉपर्टी खरीदना आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है. नोएडा और गाजियाबाद पहले से ही NCR के प्रभाव में हैं, लेकिन अब यूपी के अन्य बड़े शहर भी मेट्रो शहरों से प्रतिस्पर्धा करने लगे हैं. कानपुर, मेरठ, आगरा, झांसी और बरेली में भी रेट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.
पूरे देश में सबसे महंगे शहर की बात हो तो सालों से मुंबई देश का सबसे महंगा शहर बना हुआ है. मुंबई में औसत सर्किल रेट ₹1 लाख से ₹8 लाख तक हैं.
यह भी पढ़िए: योगी सरकार की बहनों को सौगात – रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
Also Follow Bharat Express on X
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…