उत्तर प्रदेश

UP News: पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड मामले में सीतापुर में आरोपियों का एनकाउंटर, दो बदमाश ढेर

UP News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीतापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड में शामिल दो वांछित इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं. इन पर एक-एक लाख का इनाम रखा गया था.

नोएडा SDM ने क्या बताया

नोएडा एसडीएम से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीतापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में थाना पिसावां क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात इनामी बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल सीएचसी भेजा गया. जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया. उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई.

STF ने क्या कहा?

एसटीएफ ने जानकारी दी कि मृतकों की पहचान राजू तिवारी उर्फ रिजवान (पुत्र कृष्ण गोपाल उर्फ करीम खान, निवासी अटवा, थाना मिसरिख) और संजय तिवारी उर्फ शिब्बू उर्फ शकील खान (पुत्र कृष्ण गोपाल उर्फ करीम खान, निवासी अटवा, थाना मिसरिख) जनपद सीतापुर के रूप में हुई है.

क्या है मामला?

दोनों बदमाश सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या के मामले में वांछित थे और इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राजू तिवारी उर्फ रिजवान वर्ष 2006 में जनपद लखीमपुर खीरी के थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक परवेज अली की धारदार हथियार से हत्या कर चुका था और उसकी सरकारी रिवॉल्वर भी लूट ली थी.

इसे भी पढ़ें-UP News: रामलला के दर्शन आसान, फाइलों के नहीं, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रशासन को दी सख्त नसीहत

वहीं, संजय तिवारी उर्फ शकील खान ने वर्ष 2011 में देवी सहाय शुक्ल (थाना मचरहेता, सीतापुर) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इन दोनों पर हत्या, लूट, डकैती सहित दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. ये लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि इन अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ को अंजाम दिया गया.

पुलिस की जांच जारी

पुलिस अब इस केस से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि हत्या की साजिश से जुड़े बाकी पहलुओं का भी खुलासा किया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

34 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

37 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago