बिजनेस

अमेरिकी टैरिफ से लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 230 अंक और निफ्टी 73 अंक टूटा, ऑटो-एनर्जी सेक्टर पर दबाव

Indian Stock Market:भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला. सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 230 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,313 और निफ्टी 73 अंक या 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,501 पर था.

बिकवाली का दबाव बढ़ा

शेयर बाजार में व्यापक स्तर पर बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है. शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,671 शेयर लाल निशान में, 548 शेयर हरे निशान में और 83 शेयरों में बिना किसी बदलाव के कारोबार हो रहा था.

ऑटो और एनर्जी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट

गिरावट का अधिक दबाव ऑटो और एनर्जी शेयरों में देखा जा रहा है. दोनों ही इंडेक्स 0.50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, कमोडिटी और पीएसई इंडेक्स लाल निशान में थे, जबकि आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया और हेल्थकेयर हरे निशान में थे.

मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों में गिरावट

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 121 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,628 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 28 अंक या 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,639 पर था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय निर्यात पर टैरिफ को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 25 प्रतिशत था.

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने भारत पर अब लगाया कुल 50% टैरिफ, रूसी तेल खरीदने से चिढ़कर थोपा 25% एक्स्ट्रा टैक्स

विशेषज्ञ की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वीके विजयकुमार ने कहा, “अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लागू होने के लिए 21 दिन की अवधि, अमेरिका के साथ बातचीत और अंततः समझौते की गुंजाइश छोड़ती है. हालांकि, व्यापार नीति को लेकर भारी अनिश्चितता है और दोनों देश किस हद तक समझौता करने को तैयार होंगे, यह भी अनिश्चित है.”

उन्होंने आगे कहा , “बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की संभावना कम है, लेकिन निकट भविष्य में कमजोरी बनी रहेगी. फिलहाल अनिश्चितता ज्यादा है, इसलिए निवेशकों को अपने रुख में सावधानी बरतनी चाहिए. कम से कम निकट भविष्य में, निर्यात से जुड़े क्षेत्र कमजोर ही रहेंगे. बैंकिंग और वित्तीय, दूरसंचार, होटल, सीमेंट, पूंजीगत वस्तुएं और ऑटोमोबाइल जैसे घरेलू उपभोग क्षेत्र मजबूत बने रहेंगे.”

एशिया के ज्यादातर बाजार हरे निशान पर

एशिया के ज्यादातर बाजार हरे निशान में थे. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुए थे.

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago