Unnao News
Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मजदूर की बेटी को आयकर विभाग ने करोड़ों रुपये का नोटिस भेजा है. आयकर विभाग का नोटिस मिलते ही तिरपाल डालकर रहने वाले इस परिवार के रातों की नींद उड़ गई. विभाग के मुताबिक बेटी ने कथित तौर पर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का कारोबार किया है.
आयकर विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता रश्मि के आधार और पैन कार्ड के आधार पर दिल्ली के बुरारी स्थित बंगाली कॉलोनी संत कबीर नगर में साल 2025 में एक फर्म आरएस इंटर प्राइजेज खोला गया. यह फर्म जनवरी में खोला गया और मई 2025 में बंद भी कर दिया गया. इस दौरान इस फर्जी फर्म के लिए रश्मि का ही आधार और पैन कार्ड दिया गया था.
नोटिस मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. आनन-फानन में रश्मि अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई.
उन्नाव शहर के गिरिजाबाग मोहल्ले के रहने वाले अजय शंकर मजदूर हैं. वो मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं. अजय की बेटी रश्मि सविता के आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग करके अज्ञात लोगों ने दिल्ली में फर्जी फर्म बनाया और करोड़ों रुपये का कारोबार किया.
नॉर्थ दिल्ली के बुरारी बंगाली कॉलोनी में RS इंटर प्राइजेज नाम से फर्जी फर्म बनाई गई. इसकी जानकारी सबको तब लगी जब पीड़िता को आयकर विभाग का नोटिस मिला. यह नोटिस आयकर विभाग चंडीगढ़ से आया था.
नोटिस मिलने के बाद परिवार ने आयकर विभाग से संपर्क किया. तब उसे जानकारी हुई कि उसके पैन और आधारकार्ड का उपयोग करके 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया गया है.
पीड़िता का कहना है कि उस फर्म से या कारोबार से उनका कोई संबंध नहीं है. वो बेहद साधारण परिवार से आते हैं. पिता मजदूरी करते हैं. पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…