Bharat Express DD Free Dish

30 दिनों की पैरोल खत्म, रोहतक की सुनारिया जेल लौटा राम रहीम; शाम 5 बजे गाड़ियों के काफिले और हनीप्रीत के साथ पहुंचा जेल

Ram Rahim Parole: बलात्कार और हत्या के गंभीर मामलों में दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की रोहतक के सुनारिया जेल में वापसी हो गई है. वह 30 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर था. शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे राम रहीम सुनारिया जेल के दरवाजे पर दस्तक दी.

Ram Rahim Parole

Ram Rahim Parole

Ram Rahim Parole: बलात्कार और हत्या के गंभीर मामलों में दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की रोहतक के सुनारिया जेल में वापसी हो गई है. वह 30 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर था. शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे राम रहीम सुनारिया जेल के दरवाजे पर दस्तक दी. वो अपने डेरा सच्चा सौदा आश्रम की तीन गाड़ियों से जेल पहुंचा. उसमें से दो गाड़ियां जेल परिसर के अंदर तक गईं. इस दौरान उसके साथ हनीप्रीत भी जेल पहुंची थी.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 25 मई को सुनारिया जेल से बाहर आया था. पैरोल अवधि खत्म होने के बाद वो काफिले के साथ सुनारिया जेल वापस पहुंच गया.

इस साल दूसरी बार पैरोल पर आया बाहर

राम रहीम साल 2020 से अबतक कई बार पैरोल और फरलो पर बाहर आ चुका है. साल 2026 में वो दूसरी बार पैरोल पर जेल से बाहर आया था. इससे पहले उसे जनवरी 2026 में 40 दिनों की पैरोल मिली थी.

साल 2020 में उसे एक दिन की पैरोल मिली थी. उसके बाद उसे मई 2021 में 1 दिन की पैरोल मिली. इसके बाद वो लगातार पैरोल और फरलो पर बाहर आता रहा.

बार-बार पैरोल पर आता रहा है बाहर

साल 2022 में गुरमीत राम रहीम तीन बार में कुल 91 दिनों तक पैरोल पर बाहर रहा. उसने पहले फरवरी में 21 दिन की पैरोल ली. उसके बाद जून 2022 में उसने 30 दिन की पैरोल लेकर जेल से बाहर आया. इसके बाद अक्टूबर 2022 में 40 दिन की पैरोल ली.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में घी के मालपुए नहीं बनाए तो पूरे गांव ने कर दिया बहिष्कार, हुक्का-पानी बंद होने से परिवार परेशान

इसके बाद साल 2023 में वो फिर पैरोल पर बाहर आया. साल 2023 की जनवरी में उसने 40 दिनों की पैरोल ली. उसके बाद जुलाई 2023 में 30 दिनों की पैरोल लेकर सुनारिया जेल से बाहर आया. यह पैरोल खत्म होने के मात्र 3 महीनों के बाद एक बार फिर वो 21 दिनों की फरलो लेकर जेल से बाहर निकल आया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read