मजदूरी करते हैं पिता, बेटी को मिला करोड़ों का नोटिस! रश्मि के नाम पर दिल्ली की बंगाली कॉलोनी में चल रहा था आरएस इंटरप्राइजेज
Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक मजदूर की बेटी को आयकर विभाग ने करोड़ों रुपये का नोटिस भेजा है. आरोप है कि उसके पैन और आधारकार्ड का उपयोग करके 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया गया है. पीड़िता का कहना है कि उस फर्म से या कारोबार से उनका कोई संबंध नहीं है.





