उत्तर प्रदेश

मस्जिद के पास अचानक मची चीख-पुकार, फिर शुरू हुआ खूनी खेल… अमरोहा बवाल का वो वायरल वीडियो जिसने उड़ाए सबके होश!

UP News: अमरोहा /अरुण चाहल: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बकरा ईद के मौके पर पथराव की घटना से हड़कंप मच गया. यह मामला नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव सैंदपुर इम्मा का है, जहां बड़ी मस्जिद के पास अचानक हुए पथराव से अफरा-तफरी फैल गई. घटना में कई लोग घायल हो गए, जबकि पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दो पक्षों में हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, बकरा ईद के अवसर पर गांव में नमाज और अन्य धार्मिक गतिविधियां चल रही थीं. इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और कुछ लोग घरों की छतों पर चढ़ गए. आरोप है कि वहां से अचानक पत्थर फेंके जाने लगे. अचानक हुई पत्थरबाजी से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पथराव में कई लोग घायल हुए हैं. कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं. स्थानीय लोगों ने घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. घटना के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है.

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और हालात को काबू में किया. किसी भी तरह की नई घटना को रोकने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस लगातार पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए है.


ये भी पढ़ें: आगरा के बाद अमरोहा में मुस्लिम समाज ने उठाई गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग, मौलाना बोले- ‘जानवर नहीं, बल्कि देश की संस्कृति’


57 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मामले में पुलिस ने 22 नामजद और 35 अज्ञात लोगों सहित कुल 57 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो, स्थानीय लोगों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

24 seconds ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

17 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

34 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

54 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

1 hour ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago