उत्तर प्रदेश

संभल में अब तक 209 हिंदुओं की हत्या हुई, किसी ने एक बार भी उनके लिए दो शब्द नहीं कहे: विधानसभा में CM योगी

Yogi Adityanath Speech Today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज संभल जनपद के सांप्रदायिक दंगों में मारे गए हिंदुओं का जिक्र किया. सीएम योगी ने NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों में 97 से 99% तक की कमी आई है. 2017 से अब तक यूपी में दंगे नहीं हुए हैं, जबकि 2012 से 2017 (सपा कार्यकाल) तक प्रदेश में 815 सांप्रदायिक दंगे और 192 लोगों की मौत हुई. 2007 से 2011 के बीच 616 सांप्रदायिक घटनाएं हुईं, इसमें 121 लोगों की मौत हुई.

‘तथ्यों को छिपाकर कब तक जनता को गुमराह करेंगे’

सीएम योगी ने कहा कि आखिर तथ्यों को छिपाकर कब तक जनता को गुमराह करेंगे. संभल में माननीय न्यायालय के आदेश पर सर्वे हो रहा था. ‘जय श्री राम’ सांप्रदायिक संबोधन नहीं है. राम के बिना हमारा कोई काम ही नहीं है. कुंदरकी की जीत ‘वोट की लूट’ कहना सदस्य का अपमान है. वहां सपा के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई. आज डिजिटल मीडिया का जमाना है. वहां का पठान और शेख कह रहा है कि हमारे पूर्वज हिंदू थे. आपके पूर्वज भी हिंदू थे. यह देशी-विदेशी मुसलमानों की आपसी भिड़ंत है, जो वर्चस्व की लड़ाई को लेकर चल रही है.

‘सूर्य, चांद और सत्य को कोई देर तक छिपा नहीं सकता’

सपा पर हमलावर सीएम योगी ने कहा कि सच पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सूर्य, चांद और सत्य को बहुत देर तक कोई छिपा नहीं सकता, सत्य जल्द सामने आएगा.

‘संभल में हरिहर मंदिर को तोड़कर ढांचा खड़ा किया गया’

सीएम योगी ने नेता प्रतिपश्र के बयान पर कहा कि बाबरनामा भी कहता है कि हरिहर मंदिर को तोड़कर ढांचा खड़ा किया गया. पुराण भी कहता है कि श्रीहरि विष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा. माननीय न्यायालय के निर्देश पर डीएम व एसपी शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे को संपन्न कराते हैं. 19 नवंबर, 21 नवंबर व 24 नवंबर को सर्वे कार्य चल रहा था. सर्वे के दौरान पहले दो दिन शांतिभंग नहीं हुई.

उन्‍होंने कहा, ’23 नवंबर को जुमे की नमाज के पहले और दौरान जिस प्रकार की तकरीरें दी गईं, उसके बाद माहौल खराब हुआ, उसके बाद की स्थितियां सबके सामने हैं. हमारी सरकार ने पहले ही कहा है कि हम ज्यूडिशियल एक्ट बनाएंगे, जो एक्ट के अंदर बना है. सदन में उसकी रिपोर्ट आएगी, तब, ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ होगा.’

‘1947 से संभल में अनवरत दंगे हुए, हिंदुओं की मौतें हुईं’

उन्होंने कहा कि संभल में माहौल खराब किया गया. 1947 से अनवरत दंगे प्रारंभ हुए. 1947 में एक मौत और 1948 में छह लोग मारे जाते हैं. 1958-1962 में दंगा, 1976 में पांच लोगों की मौत हुई थी. 1978 में 184 हिंदुओं को सामूहिक रूप से जला दिया गया था. अनवरत कई महीनों तक कर्फ्यू लगा. 1980-1982 में दंगा और एक-एक की मौत हुई. 1986 में चार लोग मारे गए. 1990-1992 में पांच, 1996 में दो मौत हुई. लगातार यह सिलसिला चलता रहा.

‘209 हिंदुओं की हत्या हुई, उनके लिए दो शब्द नहीं बोले’

सीएम योगी ने कहा कि 1947 से अब तक संभल में 209 हिंदुओं की हत्या हुई और एक भी बार निर्दोष हिंदुओं के लिए दो शब्द नहीं कहे गए. घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोगों ने निर्दोष हिंदुओं के बारे में दो शब्द नहीं कहे. 1978 में जो दंगा हुआ, एक वैश्य ने सबको पैसा उधार दे रखा था. दंगा होने के बाद हिंदू उनके घर में एकत्र होते हैं, उन्हें घेर लिया जाता है और उनसे कहा जाता है कि इन हाथों से पैसा मांगोगे, इसलिए पहले हाथ, फिर पैर, फिर गला काट दिया जाता है. सौहार्द की बात करने पर इन्हें शर्म नहीं आती है.

‘बजरंग बली के मंदिर के पास 22 कुएं किसने बंद किए थे’

उन्होंने कहा कि बजरंग बली का जो मंदिर आज निकल रहा है. 1978 से उस मंदिर को इन लोगों ने खुलने नहीं दिया. 22 कुएं किसने बंद किए थे. इन लोगों ने तनावपूर्ण माहौल बनाया. पत्थरबाजी की होगी, माहौल खराब किया होगा, उसमें से एक भी बचने वाला नहीं है.

46 साल बाद फिर खुला प्राचीन मंदिर, कुएं से मिलीं 3 टूटी मूर्तियां, BJP नेता ने शुरू कराई पूजा-अर्चना

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

10 minutes ago

‘आई लव यू बेटा…!’मंच पर चप्पलकांड के बाद भी खेसारी का दिल जीतने वाला अंदाज, वायरल हुआ VIDEO

बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…

30 minutes ago

‘हमारी मर्जी के खिलाफ क्यों की शादी?’ नासिक में दुल्हन के रिश्तेदारों का खूनी तांडव, मची चीख-पुकार

Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने शादी समारोह में…

34 minutes ago

भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, राधे- गोविंद नाम जाप करते हुए वीडियो वायरल

Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकन…

38 minutes ago

‘प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्य ही कांग्रेस को हराने के लिए काफी’, खड़गे के बयान पर बोलीं शायना एनसी

शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को…

50 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर की अदालत का फैसला

सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

58 minutes ago