उत्तर प्रदेश

जिम ट्रेनर की दरिंदगी! वीडियो बनाकर 2 साल तक डॉक्टर को कर रहा था ब्लैकमेल, पड़ी लाठी तो… रो-रोकर मांगने लगा माफी

Bareilly Gym Doctor Assault Case: उत्तर प्रदेश बरेली शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में संचालित एक जिम से जुड़ा बेहद गंभीर मामला सामने आया है. ‘अल्टीमेट फिटनेस जिम’ के संचालक और उसके भाई पर एक महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

प्री-वर्कआउट की जगह नशीला पदार्थ

पीड़िता, जो पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं, पिछले दो वर्षों से जिम में वर्कआउट के लिए जाती थीं. आरोप है कि जिम संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग ने तेजी से वजन घटाने का लालच देकर उन्हें ‘प्री-वर्कआउट ड्रिंक’ दिया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया जाता था. ड्रिंक पीने के बाद महिला अचेत हो जाती थीं, जिसके बाद आरोपी उनका शोषण करते और इस दौरान वीडियो भी रिकॉर्ड करते थे.

50 लाख की मांग

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जिम के कमरे में हिडन कैमरे भी लगा रखे थे. करीब दो साल बाद उन्होंने पीड़िता को वीडियो दिखाकर 50 लाख रुपये की मांग की और लगातार धमकियां देते रहे.


ये भी पढ़ें: तय हो गया..! निशांत कुमार बनेंगे मंत्री, JDU ने सौंपी मंत्रियों की लिस्ट


आरोपी हिरासत में, चल रही जांच

परेशान होकर महिला ने 4 मई को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि आरोपियों के पास से पेनड्राइव, मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ और नकदी बरामद हुई है. फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं अन्य महिलाएं भी इनका शिकार तो नहीं बनीं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…

38 seconds ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

31 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

39 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

43 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

44 minutes ago