यूपी CID ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, भ्रष्टाचारी हुए भयभीत

उत्तर प्रदेश पुलिस का अपराध अनुसंधान विभाग (सी आई डी ) भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने में लगा हुआ है. यू पी सी आई डी ने वर्ष 2025 में 1 जनवरी से 31 मई तक 127 विवेचनाओं का निस्तारण कर एक रिकॉर्ड भी बनाया है. इस वर्ष सी आई डी ने 100 करोड़ खाद्यान्न घोटाले से लेकर बैंक में लोन दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी/गबन/वित्तीय अमित्तताओं जैसे तमाम महत्वपूर्ण मामलों में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर अपराधियों को सजा दिलाने में लगा हुआ है.

भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर
अभी हाल में एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण मामले में अत्यंत जिम्मेदारी से गहन विवेचना करते हुए अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा भातखण्डे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय लखनऊ की पूर्व कुलपति प्रो० श्रुति संडोलीकर काटकर व तत्कालीन आहरण वितरण अधिकारी समेत अन्य दोषी कर्मियों द्वारा आपस में दुरभिसंधि करके शासन के प्रचलित निमयों की अवहेलना करते हुए 1-स्वामिनी मेसर्स अंजली ट्रेडर्स, 2-स्वामी मेसर्स पुण्य इण्टरप्राइजेज, 3-स्वामी मेसर्स ऊषा एसोसिएट, 4- भागीदार इण्डियन फायर सर्विस इण्टरप्राइजेज, 5- भागीदार इण्डियन फायर सर्विस इण्टरप्राइजेज, 6-स्वामी सांई कृपा ट्रेडिंग कार्पोरेशन, 7-स्वामी एक्यूरेट इंजीनियरिंग 8-स्वामी एपेक्स कूलिंग सर्विश, 9 स्वामी शर्मा रेफ्रिजरेशन, 10-स्वामी विशाल बिल्डर, 11-स्वामी एच०ए० ट्रेडर्स वर्मा, इलेक्ट्रिकल्स व 12-बी०आर० इण्टरप्राइजेज कम्पनी के माध्यम से रू० 3,31,13,607- (तीन करोड़ इकत्तीस लाख, तेरह हजार, छः सौ सात) की वित्तीय अनियमितता/गबन के मौखिक व अभिलेखीय साक्ष्य संकलित किये गये और भातखण्डे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय लखनऊ की पूर्व कुलपति प्रो० श्रुति संडोलीकर काटकर समेत सभी कर्मियों और आरोपी कम्पनियों के स्वामियों के विरूद्ध नियमानुसार धारा-409, 420,120 बी भा०दं०वि० के अन्तर्गत न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया.

दोषियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल

इस मामले में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की काफी शिकायतें मिलीं थीं जिसकी उन्होंने अपने स्तर से जांच कराई और इन्हें सही पाए जाने पर डॉक्टर लवकुश द्विवेदी ने 5 जनवरी 2021 को लखनऊ के थाना कैसरबाग में मुकदमा अपराध संख्या 45/2021धारा 409, 420, 120B आई.पी.सी. पंजीकृत कराया.18 जनवरी 2024 को यह मुकदमा यू पी सी आई डी को स्थानांतरित हो गया.उत्तर प्रदेश सी आई डी के महानिदेशक दिपेश जुनेजा ने इसको गंभीरता से लेते हुए इसकी विस्तृत जांच कराई और करोड़ों रुपए की अनियमितताओं को उजागर करते हुए दोषियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कराया और इस मामले की उत्तर प्रदेश गृह विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की.

वर्ष 2025 में विवेचनाओं के निस्तारण का बना रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश सी.आई.डी लगातार तमाम उपलब्धियां हासिल कर रहा है , वर्ष 2025 में 1 जनवरी से 31 मई तक 127 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया जो एक रिकॉर्ड है. वर्ष 2022 से वर्ष 2025 तक क्रमवार अगर देखा जाए तो वर्ष 2022 में 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक कुल 124 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया , वर्ष 2023 में कुल 54 विवेचनाओं , वर्ष 2024 में 101 विवेचनाओं का निस्तारण हुआ .

यू पी अपराध अनुसंधान विभाग में पहले विवेचनाओं का निस्तारण करने में कई वर्ष लग जाया करते थे लेकिन अब विवेचनाओं का निस्तारण शीघ्र किया जा रहा है जिससे पीड़ित को शीघ्र न्याय मिल सके और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

6 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago