Ajay Rai
Varanasi News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उनके खिलाफ वाराणसी कैंट थाने में मामला दर्ज किया गया है. गुरुवार की शाम अजय राय के नेतृत्व में निकाली गई पद यात्रा के दौरान सड़क पर अव्यवस्था फैलाने और यातायात बाधित करने के आरोप है. इसको लेकर FIR दर्ज की गई है.
आपको बता दें कि इस मामले में अजय राय समेत 10 लोगों पर नामजद और 50 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 (लापरवाही से यातायात में बाधा), 326(b) (आपराधिक बल प्रयोग), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), और 191(2) (गैरकानूनी सभा) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
दरअसल, गुरुवार 10 जुलाई 2025 की शाम अजय राय ने वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास पद यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया था. ये प्रदर्शन शहर की खराब सड़कों को लेकर किया गया था. प्रदर्शन का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों को हो रही असुविधा की तरफ शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना था. अजय राय ने गड्ढों में उतरकर विरोध जताया.
पुलिस का आरोप है कि इस पद यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर अव्यवस्था पैदा की. साथ ही यातायात को बाधित किया. पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने बिना अनुमति के मार्च निकाला, जिससे कैंट रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जाम लग गया. इससे आम जनता को परेशानी हुई. इसी आधार पर पुलिस ने अजय राय और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की है.
अजय राय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सरकार हमें चुप कराने के लिए बार-बार मुकदमे दर्ज कर रही है. मुझे काशी के स्वरूप को दिखाने की सजा दी जा रही है”
– भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…