AI IMAGE
UP Election 2027 BJP Strategy: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है. सत्ता में वापसी के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि पार्टी नेतृत्व ने टिकट बंटवारे का एक नया और बेहद आक्रामक फॉर्मूला तैयार किया है. इसके तहत लंबे समय से विधान परिषद (MLC) के रास्ते सदन पहुंचने वाले वरिष्ठ मंत्रियों और दिग्गज नेताओं को सीधे जनता की अदालत में उतारने की तैयारी है, जबकि खराब प्रदर्शन वाले करीब 30 से 40 फीसदी मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व जिन बड़े चेहरों को विधानसभा चुनाव के रण में उतारने पर मंथन कर रहा है, उनमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री ए.के. शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, महेंद्र सिंह और दारा सिंह चौहान के नाम प्रमुख हैं. सियासी कयासों के अनुसार, केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज उत्तरी सीट से उतारा जा सकता है, जबकि ए.के. शर्मा के मऊ की मधुबन सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है.
इसी तरह, भूपेंद्र सिंह चौधरी को पश्चिमी यूपी की किसी जाट बहुल सीट से, स्वतंत्र देव सिंह को मिर्जापुर की मड़िहान या चुनार सीट से और महेंद्र सिंह को लखनऊ या प्रतापगढ़ से टिकट मिल सकता है. दारा सिंह चौहान भी संभावित दावेदारों की सूची में शामिल हैं. इन दिग्गजों को उतारने के पीछे पार्टी की रणनीति न केवल हाईप्रोफाइल सीटों पर सपा-कांग्रेस को घेरने की है, बल्कि इनके प्रभाव से आसपास की दर्जनों सीटों पर चुनावी माहौल बनाने की भी है.
दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने को लेकर भी चर्चाएं गर्म हैं. हाल ही में अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए सीएम योगी ने अयोध्या से चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे. ऐसे में इस बार उनकी पारंपरिक गोरखपुर सदर सीट के साथ-साथ अयोध्या सीट भी चर्चा में है, जिस पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा. वहीं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक तीसरी बार लखनऊ कैंट या लखनऊ पूर्वी सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. टिकटों के इस पूरे मंथन में जातीय समीकरण, क्षेत्रीय पकड़ और संगठन के जमीनी फीडबैक को सबसे ऊपर रखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख
-भारत एक्सप्रेस
बाबा हरिदास ने करीब 66 वर्षों तक मौन व्रत रखकर योग, ध्यान और भारतीय आध्यात्मिक…
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान का दोस्तों के साथ मटन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से संबोधन करते हुए…
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने धरती आबा भगवान बिरसा…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य की…