बॉडी बनाने और फिटनेस के नाम पर बिक रहा फर्जी माल
UP FSDA Raids: फर्जी दवाई, फर्जी पनीर, फर्जी तेल के बाद अब यूपी में नकली सेहत बनाने वाली दवाइयां और फेक न्यूट्रस्यूटिकल पकड़ा गया है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने सूबे के 13 जिलों में संदिग्ध और भ्रामक दावों के साथ बेची जा रहे हेल्थ सप्लीमेंट को जब्त किया है. जिसकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
दरअसल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सूबे में फर्जी खाने-पीने से लेकर दवाइयों और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. विभाग पूरे राज्य में हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड सप्लीमेंट को बनाने और बेचने वालों पर छापेमारी कर रहा है. इसी के तहत 13 जिलों में कुल 1 करोड़ रुपये का संदिग्ध माल सीज किया गया है.
इस अभियान के तहत विभाग की संयुक्त टीमों ने वाराणसी, गोरखपुर, हाथरस, मथुरा, लखनऊ, मुरादाबाद, प्रयागराज, झांसी, गाजियाबाद, बाराबंकी, गौतमबुद्ध नगर और आगरा के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान करीब 63 इकाइयों का निरीक्षण किया गया और करीब 43 नमूने जांच के लिए भेजे गए. बताया जा रहा है कि इन हेल्थ सप्लीमेंट्स को भ्रामक दावों और नियमों के खिलाफ बेचा जा रहा था.
यूपी की राजधानी लखनऊ में विभाग ने जेवीएस फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का औचक निरीक्षण किया. यहां से करीब 39.50 लाख रुपये के सप्लीमेंट सीज किये गए. इस छापेमारी के दौरान 5 नमूने लेकर निरीक्षण के लिए भेज दिए गए. इसी प्रकार लखनऊ के सेंटर प्यूरेरा हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में तीन न्यूट्रास्यूटिकल्स में छापेमारी कर 10 लाख रुपये की एलोपैथिक दवाइयां जब्त की गई.
इसी तरह विभाग ने नोएडा के बायोरीहेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड और गाजियाबाद के कई भंडारण दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान कुल 33 लाख रुपये की फर्जी माल सीज किये गए.
-भारत एक्सप्रेस
Ram Mandir Chanda Chori: अनुकल्प मिश्रा पर 56 बार सह-अभियुक्तों की मदद करने, लवकुश मिश्रा…
14 साल की उम्र में रुख्माबाई ने उस शादी को मानने से इनकार कर दिया,…
Adani Realty Stalled Projects: अटके हुए घरों की मुश्किल में अडानी रियल्टी एक बड़े समाधानकर्ता…
चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर…
सुप्रीम कोर्ट ने वकील पुनीत बत्रा के दफ्तर में जीएसटी विभाग की तलाशी और एडवोकेट-क्लाइंट…