Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सावधान! बॉडी बनाने और फिटनेस के नाम पर बिक रहा था फर्जी माल, UP में 63 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

UP FSDA Raids: फर्जी दवाई, फर्जी पनीर, फर्जी तेल के बाद अब यूपी में नकली सेहत बनाने वाली दवाइयां और फेक न्यूट्रस्यूटिकल पकड़ा गया है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने सूबे के 13 जिलों में संदिग्ध और भ्रामक दावों के साथ बेची जा रहे हेल्थ सप्लीमेंट को जब्त किया है.

up-fake-health-supplements-nutraceuticals-fsda-raids-63-locations-1-crore-seized

बॉडी बनाने और फिटनेस के नाम पर बिक रहा फर्जी माल

UP FSDA Raids: फर्जी दवाई, फर्जी पनीर, फर्जी तेल के बाद अब यूपी में नकली सेहत बनाने वाली दवाइयां और फेक न्यूट्रस्यूटिकल पकड़ा गया है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने सूबे के 13 जिलों में संदिग्ध और भ्रामक दावों के साथ बेची जा रहे हेल्थ सप्लीमेंट को जब्त किया है. जिसकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

दरअसल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सूबे में फर्जी खाने-पीने से लेकर दवाइयों और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. विभाग पूरे राज्य में हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड सप्लीमेंट को बनाने और बेचने वालों पर छापेमारी कर रहा है. इसी के तहत 13 जिलों में कुल 1 करोड़ रुपये का संदिग्ध माल सीज किया गया है.

1 करोड़ का माल किया गया सीज

इस अभियान के तहत विभाग की संयुक्त टीमों ने वाराणसी, गोरखपुर, हाथरस, मथुरा, लखनऊ, मुरादाबाद, प्रयागराज, झांसी, गाजियाबाद, बाराबंकी, गौतमबुद्ध नगर और आगरा के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान करीब 63 इकाइयों का निरीक्षण किया गया और करीब 43 नमूने जांच के लिए भेजे गए. बताया जा रहा है कि इन हेल्थ सप्लीमेंट्स को भ्रामक दावों और नियमों के खिलाफ बेचा जा रहा था.

लखनऊ से लेकर नोएडा तक छापेमारी

यूपी की राजधानी लखनऊ में विभाग ने जेवीएस फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का औचक निरीक्षण किया. यहां से करीब 39.50 लाख रुपये के सप्लीमेंट सीज किये गए. इस छापेमारी के दौरान 5 नमूने लेकर निरीक्षण के लिए भेज दिए गए. इसी प्रकार लखनऊ के सेंटर प्यूरेरा हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में तीन न्यूट्रास्यूटिकल्स में छापेमारी कर 10 लाख रुपये की एलोपैथिक दवाइयां जब्त की गई.

ये भी पढ़ें- यूपी 2027 के लिए भाजपा की रणनीति आकार लेने लगी; बूथ रणनीति और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जिम्मेदारी संभालेंगे बीएल संतोष

इसी तरह विभाग ने नोएडा के बायोरीहेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड और गाजियाबाद के कई भंडारण दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान कुल 33 लाख रुपये की फर्जी माल सीज किये गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital