उत्तर प्रदेश

स्मार्ट मीटर का झंझट खत्म! कासगंज में सपा ने क्यों बांटी मिठाई?

UP Smart Meter News Kasganj: कासगंज/जुम्मन कुरैशी: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. यूपी सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर (Smart Prepaid Meter) व्यवस्था को वापस पोस्टपेड (Postpaid) प्रणाली में बदलने का बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले से उन लाखों परिवारों को राहत मिली है, जो मीटर का बैलेंस खत्म होते ही अचानक बिजली कट जाने से परेशान थे. सरकार के इस कदम का कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में जोरदार स्वागत हुआ, जहां समाजवादी पार्टी (SP) ने इसे ‘जनता की जीत’ करार देते हुए जश्न मनाया.

‘सरकारी मेहरबानी नहीं, जनता के संघर्ष की जीत’ (Abdul Hafeez Gandhi Kasganj)

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने गंजडुंडवारा नगर के मोहल्ला खैरू लाल कुआं के पास स्थानीय लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “यह फैसला किसी सरकारी मेहरबानी का परिणाम नहीं, बल्कि जनता के लंबे संघर्ष, व्यापक जनदबाव और लोकतांत्रिक आंदोलनों की बड़ी जीत है. प्रीपेड मीटरों के कारण आम जनता त्रस्त थी और आखिरकार सरकार को जनहित में झुकना ही पड़ा.”

क्या हैं बिजली बिल और कनेक्शन के नए नियम?

  • पोस्टपेड सिस्टम: अब बिजली मीटर प्रीपेड से बदलकर पोस्टपेड प्रणाली पर चलेंगे, यानी पहले बिजली इस्तेमाल करें, फिर बिल भरें.
  • 10 किस्तों की सुविधा: पुराने बकाया बिलों को एकमुश्त देने का दबाव नहीं होगा, बल्कि उसे 10 आसान किस्तों में जमा करने की छूट रहेगी.
  • 1 महीने का ग्रेस पीरियड: बिल न भरने पर बिजली कनेक्शन तत्काल काटने के बजाय अब 1 माह का अतिरिक्त समय (ग्रेस पीरियड) दिया जाएगा.
  • 5 SMS अलर्ट: कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ता के मोबाइल पर 5 बार SMS के जरिए सूचना देना अनिवार्य कर दिया गया है.

‘लड़ाई अभी थमी नहीं…’

मिठाई बांटने के बीच अब्दुल हफीज गांधी ने स्पष्ट किया कि भले ही सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है, लेकिन उनकी लड़ाई अभी थमी नहीं है. उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरों की ‘तेज रीडिंग’ और ‘ओवर-बिलिंग’ अभी भी मुख्य समस्या है, जिसकी निष्पक्ष तकनीकी जांच होनी चाहिए. स्थानीय निवासी राशिद अली ने भी प्रदेशभर में स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एक स्वतंत्र जांच की मांग की, ताकि जनता को पता चल सके कि उनकी जेब पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कोई तकनीकी खामी है या कुछ और.

ये भी पढ़ें: ममता के जले पर मरहम या नमक! आखिर कोलकाता क्यों जा रहे हैं अखिलेश यादव? जानें असल मकसद

इस फैसले के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है. लोगों का कहना है कि प्रीपेड सिस्टम में बैलेंस खत्म होते ही अचानक बिजली कट जाती थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई, रात की नींद और घरेलू कामकाज में भारी बाधा आती थी. पोस्टपेड सिस्टम लागू होने से अब कम से कम यूपी की जनता को इस ‘अचानक लगने वाले झटके’ से निजात मिल गई है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

18 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago