उत्तर प्रदेश

कौन है वो शख्स जिसने सीएम योगी को खून से लिखा पत्र? कर दी यह बड़ी मांग

Yogi Adityanath Blood Letter: कासगंज/जुम्मन कुरैशी: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों कस्बे में एक पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग के लिए अलग तरीका अपनाया. परिवार के सदस्य अर्पित गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नाम अपने खून से पत्र लिखकर जिलाधिकारी को सौंपा. उनका आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं कर रही है, इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा.

बंद मकान और दुकान में चोरी का दावा

अर्पित गुप्ता के मुताबिक, 18 जुलाई की रात उनके बंद मकान और दुकान का ताला तोड़कर कई लोग अंदर घुस गए. उनका आरोप है कि आरोपी लाखों रुपये का सामान और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए. पीड़ित का कहना है कि इस घटना से उनके परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है.

सीसीटीवी फुटेज का भी किया जिक्र

पीड़ित का दावा है कि घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है. उनका कहना है कि फुटेज मौजूद होने के बावजूद उन्हें इसकी कॉपी नहीं दी जा रही है. अर्पित का आरोप है कि यदि सीसीटीवी फुटेज की जांच हो जाए तो आरोपियों की पहचान आसानी से हो सकती है.

पहले भी कर चुके हैं शिकायत

अर्पित गुप्ता ने बताया कि मकान और दुकान से जुड़ा विवाद पहले से न्यायालय में विचाराधीन है. उनका आरोप है कि विपक्षी पक्ष पहले भी उन्हें धमकी दे चुका है और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं. इन मामलों की शिकायत उन्होंने पुलिस और पुलिस अधीक्षक से की थी, लेकिन उनकी बात पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया.


ये भी पढ़ें: संसद में हाई-वोल्टेज ड्रामा! NDA और विपक्ष आमने-सामने, परिसर में दिखा ‘पोस्टर वॉर’


सीएम से निष्पक्ष जांच की मांग

पुलिस से राहत नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए अर्पित गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने अपने खून से लिखे पत्र में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की अपील की है. पीड़ित का कहना है कि उन्हें प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और सुरक्षा की उम्मीद है. वहीं, इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है और अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

6 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago