उत्तर प्रदेश

स्टाफ को बिना जरूरत छुट्टी पर रोक, त्यौहार और गर्मी को देखते हुए अस्पताल अलर्ट मोड में: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आगामी त्यौहार व भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी मेडिकल संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दवाएं, मरीजों की भर्ती व इमरजेंसी सेवाओं को और पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं. चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को अपरिहार्य कारणों के अलावा अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा.

सोमवार को डिप्टी सीएम के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने पत्र जारी किया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था और बेहतर रहे. डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष टीमें बनाई जाएं. मरीजों को इलाज हासिल करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.

102, 108 व एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवाएं भी क्रियाशील रखी जाएं. कम समय में मरीजों को नजदीक के सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया जाए. अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं का इंतजाम रखें. खासतौर पर गर्मी से होने वाली बीमारियों की. एन्टी स्नैक वेनम और एन्टी रैबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये. 24 घंटे पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी समेत दूसरे उपकरण क्रियाशील रखे जाये.

ये भी दिए निर्देश

  • संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए पूर्व में निर्गत दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रभावी कार्यवाही अन्तर्विभागीय समन्वय, जन सहभागिता, प्रतिरक्षण, सर्विलॉस, केस बेस्ड एक्टीविटी एवं बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाये.
  • चिकित्सा भवनों की स्ट्रक्चर सुरक्षा, अग्निशमन एवं विद्युत सुरक्षा का सतत अनुश्रवण किया जाये.
  • अस्पतालों में बिजली एवं पीने के पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाये.
  • गर्मी के मद्देनजर मरीजों एवं तीमारदारों के लिये साफ व ठंडे पानी का इंतजाम किया जाये.
  • वार्डों व रैन बसेरे में एयर कंडीशन व कूलर का इंतजाम किया जाये.
  • तीमारदारों के लिए छायादार स्थान की व्यवस्था की जाए.
  • गुणवत्तापरक भोजन मुहैया कराया जाये. साथ ही साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाये.

ये भी पढ़ें: दरोगा व मुख्य आरक्षियों के वेतन कटौती आदेश पर रोक, राज्य सरकार से जवाब तलब

-भारत एक्सप्रेस 

Anuj Kumar

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago