Mirzapur road accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा.
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, एक तेज रफ्तार एक ट्रेलर ट्रक हाईवे पर अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार मां और बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
हादसे के बाद ट्रेलर ट्रक आगे बढ़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा, जिससे हाईवे पर दहशत का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया. पुलिस ने ट्रेलर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया.
ये भी पढ़ें: बेरोजगार युवाओं को चंद रुपयों का लालच देकर बनाया जासूस, पाकिस्तान का ‘खतरनाक गेम प्लान’ डिकोड
इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…