उत्तर प्रदेश

UP News: PDA पाठशाला पर आग बबूला हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कहा- A फॉर अखिलेश D फॉर डिंपल पढ़ा रही सपा

UP News: योगी सरकार ने कुछ दिन पहले ही स्कूल मर्जर का ऐलान किया था, जिसका विरोध राज्य में विपक्षी पार्टियों द्वारा किया जा रहा है. इसी कड़ी में सपा कार्यकर्ता PDA पाठशाला (PDA Pathshala) चला रहे हैं. जिसपर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) जमकर निशाना साधा है. उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अपने फायदें के लिए कुछ भी कर सकती है.

भूपेंद्र चौधरी का एसपी पर हमला

भूपेंद्र चौधरा (Bhupendra Chaudhary) ने कहा कि सपा सत्ता में रहते हुए भी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करती रही और आज भी वही कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए सपा इस हद तक जा सकती है कि A फॉर अखिलेश और D फॉर डिंपल का चैप्टर पढ़ा रही है. सपा की पाठशाला (PDA Pathshala) में सिर्फ़ परिवारवाद है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें बच्चों के भविष्य की चिंता होती, तो A फॉर अब्दुल कलाम और महापुरुषों के बारे में पढ़ाते.

इसे भी पढ़ें- तीन मनोनीत सांसदों ने थामा बीजेपी का हाथ, Rajya Sabha में फिर से NDA मजबूत, दूसरी बार सदस्यों की संख्या 100 के पार

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, प्रदेश में स्कूलों को मर्जर किया जा रहा है. जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है, उन्हें मर्जर किया जा रहा है. अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) समेत कई विपक्षी दल (Opposition Party) योगी सरकार (Yogi Government) के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. लेकिन सपा का विरोध करने का तरीका कुछ अलग है. समाजवादी पार्टी पीडीए (PDA) पाठशाला लाकर इसका विरोध कर रही है. जिन स्कूलों का मर्जर हो चुका है या होने वाला है, उनके पास पीडीए पाठशाला (PDA Pathshala) चलाई जा रही है. वहीं भदोही और कानपुर में सपा नेताओं पर मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अब एक क्लिक पर मिलेगा PF का पैसा…! EPFO ने बैंकों के साथ शुरू की UPI से विड्रॉल की टेस्टिंग

EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…

39 minutes ago

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

51 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 hours ago