हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने चार लोगों को राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए मनोनीत किया था. इनमें प्रख्यात इतिहासकार और शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन (Meenakshi Jain), जाने-माने अधिवक्ता उज्जवल देवराव निकम (Ujjwal Devrao Nikam), पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला (Harsh Vardhan Shringla) और शिक्षाविद् सदानंदन मास्टर (C. Sadanandan Maste) का नाम शामिल है. इसकी जानकारी गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) की तरफ से अधिसूचना जारी करके दी गई थी. लकिन अब इनमें तीन सांसदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.
मनोनीत सांसदों ने बीजेपी का थामा दामन
चार लोगों में से जिन तीन लोगों ने बीजेपी का दामन थामा है उसमें उज्ज्वल निकम, पूर्व राजनायिक हर्षवर्धन श्रृंगला और सामाजिक कार्यकर्ता सदानंदन मास्टर कानाम शामिल है. बता दें, उज्ज्वल निकम पहले ही बीजेपी के की ओर से पहले ही लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. इसके अलावा पूर्व राजनायिक हर्षवर्धन श्रृंगला को बीजेपी के विचारों से जोड़कर देखा जाता है. वहीं सदानंदन मास्टर ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है. इन्हें भी बीजेपी के विचारों से जोड़कर देखा जाता है. ऐसा माना जाता है कि सदानंदन मास्टर ने केरल में RSS को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
इसे भी पढ़ें- Malegaon Bomb Blast के फैसले के बाद बोलीं साध्वी प्रज्ञा, कहा- कांग्रेस का मुंह काला, भगवा और सनातन की विजय
राज्यसभा में बीजेपी के सांसदों की संख्या ?
तीन मनोनीत सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद अब सदस्यों की संख्या 100 के पार चली गई है. अब राज्यसभा में कुल सांसदों की संख्या 102 हो गई है. आपको बता दें, अप्रैल में राज्यसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या 100 से अधिक थी. हाल ही में भाजपा सांसदों की कुल संख्या 99 थी लेकिन तीन मनोनीत सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद यह आंकड़ा अब 102 हो गया है. इनमें 5 मनोनीत सांसद हैं.
कौन हैं उज्जवल निकम ?
उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है. उज्ज्वल निकम देश के जाने माने अधिवक्ता हैं. उन्होंने आतंकवादी अजमल कसाब के खिलाफ केस लड़ा था.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


