उत्तर प्रदेश

UP News: कैशांबी में खतरनाक साजिश, महिला ने आटे में जहर डालकर परिवार के सदस्यों को मारने की कोशिश

UP News: जब किसी व्यक्ति के अंदर लोभ आ जाता है, तो वह ‘क्या सही, क्या गलत’ कुछ भी नहीं देखता है. ऐसा ही कुछ कौशांबी (Kaushambi) में देखने को मिला है, जहां अंदर से झकझोर देने वाली साजिश का खुलासा हुआ है. एक महिला ने अपने ससुराल वालों को जान से मारने की कोशिश की है. प्लान सुनकर आपका होश उड़ जाएगा.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, महिला की नजर ससुराल की जमीन (Land) पर थी. वो उस जमीन को बेचकर अपने मायके में रहना चाहती थी. जिसके लिए उसने पूरे परिवार वालों को मौत की नींद सुलाने का प्लान बनाया. उसके लिए उसने आटे में जहर मिलाकर परिवार वालों को खिलाने का प्रोग्राम बनाया. आटा गूंथने के समय उठ रही गंध और आटे में काला धब्बा देखकर पति को शक हुआ. जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी से पूछताछ की. पूछताछ में महिला ने बताया कि वो पूरे परिवार से छुटकारा पाने के लिए ऐसा कदम उठा रही है. और ये सारा कुछ उसने अपने पिता के कहने पर किया है.

आरोपी की गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. आटे को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी महिला और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पति बृजेश ने क्या बताया ?

बृजेश ने बताया कि शाम करीब सात बजे जब वह अपने घर पहुंचा, तो उसकी पत्नी मालती खाना बनाने के लिए आटा गूंथ रही थी. जैसे-जैसे वह आटा गूंथने वाली जगह पर गया, दुर्गंध और तेज होती गई. यह दुर्गंध सल्फास की थी. जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने हकीकत बता दी.

इसे भी पढ़े- पटना से लेकर कोलकाता तक रची गई थी चंदन मिश्रा हत्याकांड की साजिश! एक-एक कर खुल रहीं परतें, दो और बदमाश गिरफ्तार

कौशांबी एसपी का क्या कहना है ?

कौशांबी के एसपी राजेश कुमार ने कहा कि करारी इलाके में बेहद ही खौफनाक घटना की साजिश रची जा रही थी. सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली और कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ ली. ये पूरा मामला परिवारिक विवाद का है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

18 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

25 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

30 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

37 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago