उत्तर प्रदेश

UP News: गाजियाबाद में महिला पुलिस ने किया एनकाउंटर, लूट-छिनैती के आरोपी को दबोचा

UP News: गाजियाबाद में सोमवार रात एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सबको चौंका दिया. आमतौर पर एनकाउंटर की खबरें सुनने को मिलती हैं लेकिन इस बार महिला पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए एक बदमाश को मुठभेड़ में धर दबोचा. आरोपी लूट, चोरी और छिनैती के मामलों में वांछित था.

क्या है पूरा मामला?

हुआ कुछ यूं कि महिला थाना पुलिस की टीम चौकी लोहिया नगर के पास चेकिंग कर रही थी. तभी मेरठ रोड की तरफ से एक स्कूटी सवार संदिग्ध आता दिखा. महिला पुलिस ने टॉर्च दिखाकर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं रुका. उल्टा स्कूटी मोड़कर भागने लगा. महिला पुलिस ने उसका पीछा किया और दबाव बढ़ता देख बदमाश स्कूटी से फिसलकर गिर पड़ा.

इसे भी पढ़ें-Weather Update: मानसून विदा लेने की तैयारी, धूप और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ी, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिससे बदमाश घायल हो गया. मौके पर ही उसे दबोच लिया गया। उसके पास से एक स्कूटी, एक टैबलेट, एक चोरी किया मोबाइल और अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए.

इसे भी पढ़ें-जुबिन गर्ग को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

जितेन्द्र के रूप बदमाश की पहचान

घायल बदमाश की पहचान जितेन्द्र के रूप में हुई है जिसे इलाज के लिए जिला एमएमजी गाजियाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दमघोंटू हवा से दिल्ली वालों को थोड़ी राहत…! 300 के नीचे लुढ़का AQI, हट गईं GRAP-3 की पाबंदियां

दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में लगातार दूसरे दिन सुधार दर्ज किया गया और औसत…

31 minutes ago

अगले 7 घंटे 10 राज्यों में तगड़ा तांडव मचाएगा मौसम…! मूसलाधार बारिश और 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा समेत…

1 hour ago

सावधान! आज राहुकाल और शुभ मुहूर्त का बड़ा खेल… आंवला नवमी पर क्या है आज का पंचांग, जानें सही समय

आज 18 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवला नवमी यानी…

2 hours ago

आंवला नवमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग! इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें मेष से मीन तक Aaj Ka Rashifal

कार्तिक मास की अक्षय नवमी पर चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान हैं. सर्वार्थ सिद्धि, रवि…

2 hours ago

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

10 hours ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

11 hours ago