UP News: गाजियाबाद में सोमवार रात एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सबको चौंका दिया. आमतौर पर एनकाउंटर की खबरें सुनने को मिलती हैं लेकिन इस बार महिला पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए एक बदमाश को मुठभेड़ में धर दबोचा. आरोपी लूट, चोरी और छिनैती के मामलों में वांछित था.
क्या है पूरा मामला?
हुआ कुछ यूं कि महिला थाना पुलिस की टीम चौकी लोहिया नगर के पास चेकिंग कर रही थी. तभी मेरठ रोड की तरफ से एक स्कूटी सवार संदिग्ध आता दिखा. महिला पुलिस ने टॉर्च दिखाकर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं रुका. उल्टा स्कूटी मोड़कर भागने लगा. महिला पुलिस ने उसका पीछा किया और दबाव बढ़ता देख बदमाश स्कूटी से फिसलकर गिर पड़ा.
इसे भी पढ़ें-Weather Update: मानसून विदा लेने की तैयारी, धूप और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ी, जानें आपके शहर में मौसम का हाल
पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिससे बदमाश घायल हो गया. मौके पर ही उसे दबोच लिया गया। उसके पास से एक स्कूटी, एक टैबलेट, एक चोरी किया मोबाइल और अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए.
इसे भी पढ़ें-जुबिन गर्ग को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
जितेन्द्र के रूप बदमाश की पहचान
घायल बदमाश की पहचान जितेन्द्र के रूप में हुई है जिसे इलाज के लिए जिला एमएमजी गाजियाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



