सांकेतिक तस्वीर.
UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शर्मसार और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां एक जूस बेचने वाला जूस में पेशाब मिलाकर लोगों को पिलाता था. हालांकि, शिकायत के बाद आरोपी जूस बेचने वाले और उसके 15 साल के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस इस मामले के जांच में जुटी हुई है.
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मामला कथित तौर पर ग्राहकों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाने का है. पुलिस के मुताबिक, लोगों की शिकायत मिलने के बाद जूस विक्राता और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. जूस विक्रेता फलों के जूस में इंसान का पेशाब मिलाकर परोसता रहा था.
एसपी अंकुर विहार भास्कर ने जानकारी दी कि आरोपी की पहचान आमिर के रूप में हुई है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जूस विक्रेता के स्टॉल की तलाशी ली. तलाशी के दौरान इंसान के पेशाब से भरा एक प्लास्टिक का कंटेनर बरामद किया गया है. एसपी ने यह भी जानकारी दी कि आरोपी से पेशाब से भरे कंटेनर के बारे में पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान वह (आरोपी) गोलमटोल जवाब दे रहा था.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…