Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जूस में इंसान का पेशाब मिलाकर पिला रहा था दुकानदार, यूरिन भरे कंटेनर के साथ 2 गिरफ्तार

UP News: पुलिस ने बताया कि मामला कथित तौर पर ग्राहकों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाने का है. तलाशी के दौरान इंसान के पेशाब से भरा एक प्लास्टिक का कंटेनर बरामद किया गया है.

juice

सांकेतिक तस्वीर.

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शर्मसार और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां एक जूस बेचने वाला जूस में पेशाब मिलाकर लोगों को पिलाता था. हालांकि, शिकायत के बाद आरोपी जूस बेचने वाले और उसके 15 साल के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस इस मामले के जांच में जुटी हुई है.

जूस विक्राता और उसका बेटा गिरफ्तार

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मामला कथित तौर पर ग्राहकों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाने का है. पुलिस के मुताबिक, लोगों की शिकायत मिलने के बाद जूस विक्राता और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. जूस विक्रेता फलों के जूस में इंसान का पेशाब मिलाकर परोसता रहा था.

मौके पर मिला पेशाब से भरा कंटेनर

एसपी अंकुर विहार भास्कर ने जानकारी दी कि आरोपी की पहचान आमिर के रूप में हुई है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जूस विक्रेता के स्टॉल की तलाशी ली. तलाशी के दौरान इंसान के पेशाब से भरा एक प्लास्टिक का कंटेनर बरामद किया गया है. एसपी ने यह भी जानकारी दी कि आरोपी से पेशाब से भरे कंटेनर के बारे में पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान वह (आरोपी) गोलमटोल जवाब दे रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital