देश

प्रधानमंत्री मोदी का कुरुक्षेत्र से चुनावी शंखनाद, 23 प्रत्याशियों के समर्थन में मागेंगे वोट

Haryana Assembly Election 2024 PM Modi in Kurukshetra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी भाजपा के 23 उम्मीदवारों के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे. बता दें कि ये रैली आज दोपहर दो बजे कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में होगी. हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है. चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री की यह रैली काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पीएम मोदी जिन 23 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार करेंगे उसमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत, यमुनानगर, सोनीपत और कैथल की कुछ सीटें आती हैं.

लाडवा से चुनावी मैदान में हैं सीएम नायब सिंह

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 23 में से 14 सीटों पर जीत दर्ज की थी, इस क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है. पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे. बता दें कि कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं. वह राज्य में लगातार तीसरी बार पार्टी की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने के लिए राज्य का भी दौरा कर रहे हैं.

पीएम मोदी की रैली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्रधानमंत्री मोदी की रैली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आठ पुलिस अधीक्षकों सहित कुल 2,500 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है. ज्ञात हो कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें जीती थी. हालांकि, बहुमत से छह सीटें कम रहने के कारण भाजपा ने पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के परपोते दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन किया था.

कांग्रेस ने 2019 विधानसभा चुनाव के दौरान 31 सीटें जीती थी। तो इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि सात निर्दलीय और आईएनएलडी तथा हरियाणा लोकहित पार्टी के एक-एक उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज की थी. भाजपा ने साल 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीटें जीतकर राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी.

आईएएनएस

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

19 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

50 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago