UP News: लखनऊ में कोचिंग सेंटर से जुड़े हालिया हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन सतर्क हो गया है. इसी कड़ी में हमीरपुर जिला प्रशासन ने भी शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू कर दी. गुरुवार को प्रशासन और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने कई कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया, जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया.
सदर एसडीएम राकेश कुमार, सीओ सदर और दमकल विभाग के अधिकारियों की टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान एक कोचिंग सेंटर ऐसा मिला जो बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था. इसके अलावा वहां आवश्यक सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था.
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और कोचिंग सेंटर को सीज कर दिया. अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
कार्रवाई की खबर फैलते ही शहर के कई अन्य कोचिंग सेंटरों में भी हलचल बढ़ गई. कुछ संस्थानों के बाहर ताले लटकते दिखाई दिए, जबकि कई संचालकों ने अपने बैनर और पोस्टर तक हटा दिए. अचानक हुई इस जांच से पूरे कोचिंग सेक्टर में चर्चा का माहौल बन गया.
ये भी पढ़ें- जिसे मृत मान लिया था, वह जिंदा लौट आया! गिरधर सिंह बिष्ट केस में नया ट्विस्ट, पुलिस भी हैरान
जिला प्रशासन ने सभी कोचिंग संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें. अधिकारियों ने साफ किया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी कोचिंग संस्थान को बिना अनुमति या सुरक्षा व्यवस्था के संचालन की छूट नहीं दी जाएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…