UP News: लखनऊ विश्वविद्यालय में अब अंग्रेजी एवं आधुनिक यूरोपीय भाषा के विद्यार्थी आगामी सत्र से वेद, पुराण, उपनिषद्, गीता, रामायण, महाभारत और भारतीय भाषाओं को भी पढ़ सकेंगे. यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ओंकार नाथ उपाध्याय ने दी.
प्रोफेसर उपाध्याय ने बताया कि भारत वर्ष के अंग्रेजी साहित्य में यह परिवर्तन पहली बार हुआ है. जिसका अनुसरण अब अन्य विश्वविद्यालय भी करेंगे. उनका कहना है कि इंडियन क्लासिकल लिटरेचर, इंडियन पोएटिक्स एंड एस्थेटिक्स, लैंग्वेज लिटरेचर इन ट्रांसलेशन, इंडियन लिटरेचर इन इंग्लिश और इंडियन डायस्पोरा एंड कल्चर स्टडीज नामक पांच नए पेपर शुरू किए जाएंगे. इसमें इंडियन क्लासिकल लिटरेचर के अंतर्गत ऋग्वेद के अग्नि सूक्त के पांच मंत्र, वेद, पुराण, उपनिषद्, गीता, रामायण और महाभारत से जुड़े साहित्य को पढ़ाया जाएगा. जबकि इंडियन लिटरेचर इन इंग्लिश में कनाडा, अमेरिका और इंग्लैंड में रहने वाले भारतीय लेखकों की किताबों और उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया जाएगा, जिनका कार्य सिर्फ अंग्रेजी भाषा में है.
UP News: प्रोफेसर ओंकार नाथ के मुताबिक, लैंग्वेज लिटरेचर इन ट्रांसलेशन में 22 भारतीय भाषाओं के साहित्य को अंग्रेजी में पढ़ाएंगे. जिसमें भोजपुरी की कविता बटोहिया को शामिल किया गया है. साथ ही अवधी में तुलसीदास और ब्रज में सूरदास के साथ तमिल, तेलुगू, गुजराती कविताओं को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है.
UP News: इंडियन डायस्पोरा एंड कल्चर स्टडीज पेपर में छात्रों को उन भारतीय मूल के लोगों के इतिहास और वर्तमान स्थिति के बारे में बताया जाएगा जो एक मजदूर के रूप में भारत से फिजी, मॉरीशस, जमैका और साउथ अफ्रीका जैसे कई देशों में गए और आज वहां शासक के रूप में हैं. यह लोग भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं.
UP News: प्रोफेसर ओंकार के अनुसार, विभाग में तीन वर्ष पूर्व इंडियन नॉलेज ट्रेडिशन नामक इंटरडिसिप्लनरी पेपर शुरू किया गया था. जिसे कला संकाय का कोई भी छात्र पढ़ सकता है. इस पेपर में कुल 100 सीट थी, मगर, इसे पढ़ने वाले छात्रों की संख्या दोगुनी है.
भारत एक्सप्रेस
GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…
नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…