लालू प्रसाद यादव. (फाइल फोटो)
बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पटना स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे हैं. ईडी ने लालू प्रसाद यादव को लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. इससे पहले ईडी ने मंगलवार को राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप यादव से पूछताछ की थी.
#WATCH पटना: RJD अध्यक्ष लालू यादव जमीन के बदले नौकरी घोटाले में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। pic.twitter.com/Ybc7EzFJ0w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2025
ईडी ने राबड़ी देवी से की थी पूछताछ
मंगलवार यानी कि 18 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव से अलग-अलग कमरे में पूछताछ की थी. इस दौरान ईडी ने राबड़ी देवी से तमाम सवाल किए थे.
राबड़ी देवी से पूछे गए सवाल कुछ इस तरह से थे-
जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन ली गई, उनको आप कैसे जानती हैं?
आप उन लोगों से पहली बार कब मिलीं, जिन्हें रेलवे में नौकरियां दी गईं?
रेलवे में नौकरी पाने वाले लोग आपके संपर्क में कैसे आए?
दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी वाला बंगला कैसे लिया गया?
पटना के सगुना मोड़ वाले अपार्टमेंट की जमीन कैसे खरीदी गई?
इन संपत्तियों की खरीद के लिए पैसे कहां से आया?
आपके नाम से जो जमीन है, वो कैसे अर्जित की गई है?
क्या है मामला?
आरोप है कि रेल मंत्री रहते लालू यादव ने रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नियमों की अनदेखी करते हुए कई अभ्यर्थियों को नौकरी दी थी. इसके बदले में लालू परिवार और उनके करीबियों के नाम पर बेशकीमती जमीनें बहुत ही कम दामों पर लिखवाई गई थीं. सीबीआई इस केस के आपराधिक पहलू की जांच कर रही है. वहीं, ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से इसकी जांच में जुटी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
