Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: लखनऊ विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम का विस्तार, गीता, रामायण- महाभारत से जुड़े कोर्स भी होंगे शामिल

UP News: लखनऊ विश्वविद्यालय में अब अंग्रेजी एवं आधुनिक यूरोपीय भाषा के विद्यार्थी आगामी सत्र से वेद, पुराण, उपनिषद्, गीता, रामायण, महाभारत और भारतीय भाषाओं को भी पढ़ सकेंगे. यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ओंकार नाथ उपाध्याय ने दी.

प्रोफेसर उपाध्याय ने बताया कि भारत वर्ष के अंग्रेजी साहित्य में यह परिवर्तन पहली बार हुआ है. जिसका अनुसरण अब अन्य विश्वविद्यालय भी करेंगे. उनका कहना है कि इंडियन क्लासिकल लिटरेचर, इंडियन पोएटिक्स एंड एस्थेटिक्स, लैंग्वेज लिटरेचर इन ट्रांसलेशन, इंडियन लिटरेचर इन इंग्लिश और इंडियन डायस्पोरा एंड कल्चर स्टडीज नामक पांच नए पेपर शुरू किए जाएंगे. इसमें इंडियन क्लासिकल लिटरेचर के अंतर्गत ऋग्वेद के अग्नि सूक्त के पांच मंत्र, वेद, पुराण, उपनिषद्, गीता, रामायण और महाभारत से जुड़े साहित्य को पढ़ाया जाएगा. जबकि इंडियन लिटरेचर इन इंग्लिश में कनाडा, अमेरिका और इंग्लैंड में रहने वाले भारतीय लेखकों की किताबों और उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया जाएगा, जिनका कार्य सिर्फ अंग्रेजी भाषा में है.

भोजपुरी, अवधी और ब्रज भाषा की भी होगी पढ़ाई

UP News: प्रोफेसर ओंकार नाथ के मुताबिक, लैंग्वेज लिटरेचर इन ट्रांसलेशन में 22 भारतीय भाषाओं के साहित्य को अंग्रेजी में पढ़ाएंगे. जिसमें भोजपुरी की कविता बटोहिया को शामिल किया गया है. साथ ही अवधी में तुलसीदास और ब्रज में सूरदास के साथ तमिल, तेलुगू, गुजराती कविताओं को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है.

प्रवासी भारतीयों की गाथा भी जानेंगे विद्यार्थी

UP News: इंडियन डायस्पोरा एंड कल्चर स्टडीज पेपर में छात्रों को उन भारतीय मूल के लोगों के इतिहास और वर्तमान स्थिति के बारे में बताया जाएगा जो एक मजदूर के रूप में भारत से फिजी, मॉरीशस, जमैका और साउथ अफ्रीका जैसे कई देशों में गए और आज वहां शासक के रूप में हैं. यह लोग भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं.

इंडियन नॉलेज ट्रेडिशन में सीटें हुई फुल

UP News: प्रोफेसर ओंकार के अनुसार, विभाग में तीन वर्ष पूर्व इंडियन नॉलेज ट्रेडिशन नामक इंटरडिसिप्लनरी पेपर शुरू किया गया था. जिसे कला संकाय का कोई भी छात्र पढ़ सकता है. इस पेपर में कुल 100 सीट थी, मगर, इसे पढ़ने वाले छात्रों की संख्या दोगुनी है.

ये भी पढ़े Land For Job Scam case: ईडी दफ्तर पहुंचे लालू यादव, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में जांच एजेंसी करेगी पूछताछ

भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital