नेग ना मिलने पर नवजात को 40 मिनट तक मेज पर रखा.
Newborn Dies in Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नेग के लिए नवजात की मौत के मामले में नर्स को सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि करहल पीएचसी पर 5100 रुपये नेग ना देने पर स्टाफ नर्स ने 40 मिनट तक नवजात शिशु को मेज पर परिजनों से दूर रखा. इस दौरान नवजात की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई. मामले की शिकायत के बाद सीएमओ ने दो डिप्टी सीएमओ सहित तीन अधिकारियों की टीम बनाई थी. जांच टीम ने इस पूरे मामले की जांच की और उसमें गड़बड़ी पाए जाने के बाद नर्स के खिलाफ एक्शन लिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 18 सितंबर को मैनपुरी थाना क्षेत्र के करहल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओन्हा पतारा गांव निवासी सुजीत कुमार ने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया था. जिसके बाद अगले दिन यानी 19 सितंबर को महिला ने एक बालक को जन्म दिया. बच्चे के जन्म के बाद महिला से प्रसव के लिए 5100 रुपये मांगे गए.
नेग ना दिये जाने पर नर्स ज्योति ने उस बच्चे के एक कपड़े से लपेटकर टेबल पर रख दिया. साथ ही नर्स ने कहा कि जब तक नेग के पैसे नहीं मिलेंगे तब तक बच्चा नहीं दिया जाएगा. इस बीच 40 मिनट तक नवजात बच्चा टेबल पर पड़ा रहा. जिसके बाद उस बच्चे की हालत बिगड़ गई और अततः उसकी जान चली गई.
-भारत एक्सप्रेस
फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…
Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…
Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…
दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…